Man United vs West Ham: प्रीमियर लीग में गुरुवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में मैनचेस्टर यूनाइटेड बनाम वेस्ट हैम यूनाइटेड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। वेस्ट हैम यूनाइटेड यह मैच 1-1 से ड्रॉ कराने में कामयाब रहा। जिससे मैनचेस्टर यूनाइटेड की प्रीमियर लीग में पांचवें स्थान पर जाने का मौका चूक गया। वहीं इस नतीजे के साथ, वेस्ट हैम रेलीगेशन जोन में बना हुआ है।
मैचे के पहले हाफ में दोनों टीमों का खेल बेहद फीका रहा और कोई भी गोल नहीं हो सका। 58वें मिनट में दीओगो डालोट ने गोल दागकर मैनचेस्टर यूनाइटेड को बढ़त दिलाई। लेकिन मैच खत्म होने से सात मिनट पहले वेस्ट हैम के सऊंगौतू मागासा ने शानदार बराबरी गोल कर दिया, जिसके बाद अंतिम सीटी पर यूनाइटेड प्रशंसकों की ओर से हूटिंग सुनाई दी।
वेस्ट हैम ने पहले आधे घंटे तक अच्छा पज़ेशन बनाए रखा लेकिन कोई असली खतरा पैदा करने में नाकाम रहा। फिर यूनाइटेड ने अपनी लय पकड़ी। गोलकीपर अल्फोंस एरोला ने ब्रायन म्ब्यूमो के लॉन्ग-रेंज शॉट को शानदार तरीके से बार के ऊपर से टिप किया। अमाद डियालो ने बॉल बॉक्स में भेजी, जोशुआ ज़िर्कज़ी ने अपनी जांघ से शॉट मारा, लेकिन एरॉन वान-बिसाका ने गोल लाइन पर शानदार सेव किया। कुछ देर बाद, ब्रूनो फर्नांडीस का शॉट वाइड चला गया।
अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलते हुए, वान-बिसाका ने वेस्ट हैम के डिफेंस में अहम भूमिका निभाई, कई ज़रूरी टैकल किए और टीम को पहले हाफ में गोल खाने से रोका। मगासा ने दूसरे हाफ में साइड नेटिंग में एक शॉट मारा, लेकिन यूनाइटेड ने आखिरकार 58वें मिनट में बढ़त बना ली। केसेमिरो का शॉट डालोट से टकराकर डिफलेक्ट हो गया, जिसने एरोला को छका दिया।
ऐसा लग रहा था कि मैच यूनाइटेड जीत जाएगा, लेकिन मजराउई ने गोल लाइन पर जारोड बोवेन के हेडर को ब्लॉक कर दिया। मगासा ने रिबाउंड के बाद एक दमदार शॉट मारकर बराबरी कर ली। आखिरी समय में, दोनों टीमें जीतने वाले गोल की तलाश में थीं, लेकिन फर्नांडीस ने दो मौके गंवा दिए। खराब प्रदर्शन के कारण मैनचेस्टर यूनाइटेड को निराशाजनक ड्रॉ पर समझौता करना पड़ा। इस मैच के बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड 22 पॉइंट्स के साथ स्टैंडिंग में आठवें स्थान पर है, जबकि वेस्ट हैम 12 पॉइंट्स के साथ 18वें स्थान पर बना हुआ है, जो 17वें स्थान पर मौजूद लीड्स यूनाइटेड से दो पॉइंट्स पीछे है।
अन्य प्रमुख खबरें
सौरव गांगुली की सुरक्षा में भारी कटौती, 'Z' की जगह अब मिलेगी 'Y' श्रेणी की सिक्योरिटी
2026-06-03
2026-06-02
Vinesh Phogat Asian Games Trials: विनेश फोगाट का सपना टूटा, एशियन गेम्स के लिए नहीं कर पाई क्वालीफाई
2026-05-31
2026-05-28
Inter Miami vs Philadelphia: सुआरेज की धमाकेदार हैट्रिक, इंटर मियामी ने फिलाडेल्फिया को 6-4 से रौंदा
2026-05-25
विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने पर हाईकोर्ट ने WFI को लगाई कड़ी फटकार, कहा- 'मां' बनना गुनाह नहीं
2026-05-22
2026-05-22
2026-05-22
2026-05-21
2026-05-20
2026-05-19
FIFA World Cup 2026 : ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी, ढाई साल बाद नेशनल टीम में हुआ चयन
2026-05-19
अखाड़े से अदालत तक हड़कंप! Vinesh Phogat को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, क्या खत्म हो गया रेसलिंग करियर?
2026-05-18
2026-05-18
2026-05-18