PBKS vs LSG: लखनऊ के गेंदबाज को 'नोटबुक सेलिब्रेशन' करना पड़ा भारी, मिली ये सजा
खबर सार :-
PBKS vs LSG: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2025 का 13वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने एलएसजी को आठ
खबर विस्तार : -
PBKS vs LSG: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2025 का 13वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने एलएसजी को आठ विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। हालांकि इस मैच में सबसे ज्यादा सुर्खियां लखनऊ के युवा स्पिन गेंदबाज दिग्वेश सिंह राठी (Digvesh Rathi) बटोरी।
PBKS vs LSG: दिग्वेश राठी पर लगा जुर्माना
दरअसल, दिग्वेश राठी इस मैच में पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) को आउट किया। आर्य का विकेट लेने के बाद उन्होंने जिस तरह जश्न मनाया, वह विवादों में आ गया। जिसके चलते उन पर भारी भरकम जुर्माना लगाया गया। दिग्वेश को मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना भरना होगा साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।
नोटबुक स्टाइल में जश्न मनाना पड़ा भारी
बता दें कि यह घटना मैच की दूसरी पारी के तीसरे ओवर में हुई। उस ओवर की पांचवीं गेंद पर दिग्वेश राठी ने पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्य को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट कराया। इस विकेट को लेने के बाद दिग्वेश राठी ने नोटबुक स्टाइल में जश्न मनाया। हालांकि, बल्लेबाज ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
लेकिन इसके तुरंत बाद अंपायर एलएसजी के गेंदबाज से बात करते नजर आए और उन्हें इस जश्न के लिए चेतावनी भी दी। वहीं दिग्वेश के इस कृत्य को आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन माना गया और उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।
पंजाब किंग्स ने लिए मचे
उधर पंजाब किंग्स की टीम ने जीत के बाद दिग्वेश राठी का मजाक भी उड़ाया। उन्होंने दिग्वेश के जश्न की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के नीचे उन्होंने लिखा, 'पंजाब किंग्स ने मैच 8 विकेट से जीत लिया।' मैच की बात करें तो प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर की तूफानी पारियों की बदौलत पंजाब ने लखनऊ सुपर जायंट्स को आठ विकेट से हरा दिया।
क्या हैं आईपीएल के नियम
गौरतलब है कि आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर किसी खिलाड़ी को चार डिमेरिट अंक मिलते हैं तो उसे एक मैच के लिए निलंबित किया जा सकता है। हालांकि, दिग्वेश के पास अभी केवल एक डिमेरिट अंक है, इसलिए उन्हें किसी निलंबन का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन अगर भविष्य में ऐसी कोई घटना दोहराई जाती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
सबालेंका को हराकर रिबाकिना ने पहली बार जीता US ओपन का खिताब
2026-09-13
-
AHF Junior Womens Asia Cup: साउथ कोरिया को हराकर फाइनल में भारत
2026-09-12
-
US Open 2026: सबालेंका और रायबकिना के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
2026-09-11
-
Junior Womens Hockey Asia Cup: पाकिस्तान को रौंदकर सेमीफाइनल में भारत
2026-09-10
-
US Open 2026: तीसरे खिताब से दो कदम दूर वर्ल्ड चैंपियन सबालेंका
2026-09-09
-
Womens Junior Asia Cup: जापान को 7-0 से रौंदकर क्वार्टर फाइनल में भारत
2026-09-08
-
Diamond League का खिताब जीत रुमेश पथिरगे ने रचा इतिहास
2026-09-06
-
एशियन गेम्स 2026 के लिए एएफआई ने की ट्रैक और फील्ड टीम की घोषणा
2026-09-03
-
यूएस ओपन में अल्काराज-सबालेंका ने तीसरे राउंड में जगह बनाई
2026-09-03
-
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi ने अचानक लिया संन्यास
2026-09-01
-
Real Madrid vs Malaga: रियल मैड्रिड ने मलागा को 4-0 से हराया
2026-08-31
-
स्पेन को हराकर जर्मनी ने चौथी बार जीता हॉकी वर्ल्ड कप का खिताब
2026-08-31
-
हैदराबाद हुआ मैराथनमय, 3,000 से ज्यादा धावकों की रही भागीदारी
2026-08-30
-
नीरज चोपड़ा टखने की चोट के चलते एशियन गेम्स से बाहर
2026-08-29
-
Major Dhyan Chand: हिटलर भी थे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के मुरीद
2026-08-29