Lionel Messi Retirement: फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे उनके लाखों प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ गई हैं। 38 वर्षीय अर्जेंटीना के इस स्टार खिलाड़ी ने साफ़ कर दिया है कि उनका अंतरराष्ट्रीय करियर अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच रहा है। मेसी ने संकेत दिए हैं कि 4 सितंबर को ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मोनुमेंटल स्टेडियम में वेनेजुएला के खिलाफ खेला गया विश्व कप क्वालीफायर मैच शायद उनका आखिरी घरेलू मैच था।
देश के इस स्टार खिलाड़ी को अपनी धरती पर आखिरी बार खेलते देखने के लिए स्टेडियम में प्रशंसकों की भारी भीड़ भी उमड़ी। पूरे मैदान में हर समय बस एक ही नाम गूंज रहा था और वह नाम था मेसी का। प्रशंसकों ने भी मेसी को ऐसा सम्मान दिया मानो यह अर्जेंटीना में उनका विदाई मैच हो।
यह मैच अर्जेंटीना और वेनेजुएला के बीच ब्यूनस आयर्स में खेला गया था। मेसी की उम्र और अगले साल होने वाले फीफा विश्व कप 2026 को देखते हुए, इस मैच को अर्जेंटीना की धरती पर इस स्टार खिलाड़ी का आखिरी मैच माना जा रहा था। मेसी का समर्थन करने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक आए।
इस मैच में अर्जेंटीना की जीत के बाद, मेसी ने खुद पुष्टि की कि यह घरेलू धरती पर उनका आखिरी मैच है। हालाँकि, जब मेसी से संन्यास के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "कई साल बीत गए और हमने हर मैच का आनंद लिया। मैं बहुत खुश हूं। मैंने बस सपना देखा था कि मैं यहां इस तरह से अपना अंत करूंगा।
मैं इस सीज़न को मैच दर मैच पूरा करूंगा। इसके बाद मेरा प्री-सीज़न होगा और फिर छह महीने बाकी रहेंगे। फिर मैं देखूंगा कि उस समय मैं कैसा महसूस कर रहा हूं। एमएलएस सीज़न खत्म होने के बाद, मैं संन्यास के बारे में फैसला लूंगा।" अर्जेंटीना ने इस मैच में वेनेजुएला को 3-0 से हराया। मेसी ने शानदार खेल दिखाया और दो गोल दागे।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-05
2026-06-04
सौरव गांगुली की सुरक्षा में भारी कटौती, 'Z' की जगह अब मिलेगी 'Y' श्रेणी की सिक्योरिटी
2026-06-03
2026-06-02
Vinesh Phogat Asian Games Trials: विनेश फोगाट का सपना टूटा, एशियन गेम्स के लिए नहीं कर पाई क्वालीफाई
2026-05-31
2026-05-28
Inter Miami vs Philadelphia: सुआरेज की धमाकेदार हैट्रिक, इंटर मियामी ने फिलाडेल्फिया को 6-4 से रौंदा
2026-05-25
विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने पर हाईकोर्ट ने WFI को लगाई कड़ी फटकार, कहा- 'मां' बनना गुनाह नहीं
2026-05-22
2026-05-22
2026-05-22
2026-05-21
2026-05-20
2026-05-19
FIFA World Cup 2026 : ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी, ढाई साल बाद नेशनल टीम में हुआ चयन
2026-05-19
अखाड़े से अदालत तक हड़कंप! Vinesh Phogat को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, क्या खत्म हो गया रेसलिंग करियर?
2026-05-18