Jamaica vs India: भारतीय फुटबॉल टीम का टूटा का सपना, यूनिटी कप के सेमीफाइनल में जमैका ने 2-0 से हराया

खबर सार :-
Jamaica vs India Unity Cup Semi-Final: लंदन में हुए यूनिटी कप 2026 के सेमी-फ़ाइनल में भारतीय फ़ुटबॉल टीम जमैका से 0-2 से हार गई। जमैका के लिए आठवें मिनट में कोर्टनी क्लार्क और 78वें मिनट में काहीम डिक्सन ने गोल किया। अब भारत तीसरे स्थान के प्लेऑफ़ में ज़िम्बाब्वे का सामना करेगा।
Jamaica vs India: भारतीय फुटबॉल टीम का टूटा का सपना, यूनिटी कप के सेमीफाइनल में जमैका ने 2-0 से हराया
खबर विस्तार : -

Jamaica vs India Unity Cup 2026: लंदन में खेले गए यूनिटी कप (Unity Cup) के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम को जमैका के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा।  8वें मिनट में कोर्टनी क्लार्क के शानदार शुरुआती गोल और उसके बाद 78वें मिनट में काहीम डिक्सन के गोल ने जमैका को फाइनल में पहुंचा दिया। इस हार के साथ ही भारतीय टीम का फाइनल खेलने का सपना भी टूट गया।

2002 के बाद पहली बार इंग्लैंड की धरती पर मैच खेल रही भारतीय टीम अब 30 मई को तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में जिम्बाब्वे का सामना करेगी। ज़िम्बाब्वे को पहले सेमीफाइनल में नाइजीरिया के हाथों हार मिली थी। अब खिताबी मुकाबला पिछले बार की तरफ इस बार भी नाइजीरिया का सामना फाइनल में जमैका से होगा।

jamaica vs india: पूरी तरह से भारत पर हावी रहा जमैका 

इस मैच में कई अहम व्यक्तिगत पल देखने को मिले। नौफल पीएन और रिकी शबोंग ने सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए अपना डेब्यू किया, जबकि एडमंड लालरिंदिका को भारत के लिए पहली बार शुरुआती एकादश में जगह मिली। FIFA रैंकिंग में 71वें स्थान पर मौजूद जमैका पूरी तरह से भारत पर हावी रहा और उसने भारतीय टीम को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। 8वें मिनट में जमैका ने गोल कर भारतीय डिफेंस पर भारत पर दबाव बना लिया। इसके बाद 17वें मिनट में डिक्सन ने बढ़त को दोगुना करने का करीब-करीब मौका बना लिया था, लेकिन गुरप्रीत संधू ने गोल होने से रोक दिया।

पूरे मैच में संघर्ष करते दिखे भारतीय खिलाड़ी

हाफ-टाइम से पहले, भारतीयों ने कुछ अच्छे मूव बनाए, लेकिन उन्हें गोल में बदलने में नाकाम रहे। हाफ-टाइम के बाद, 53वें मिनट में, जमैका के डिफेंस और गोलकीपर की एक गलती का फायदा उठाकर भारत गोल करने के बेहद करीब पहुंच गया था। रोशन ने गेंद को कंट्रोल किया और रहीम अली को पास दिया, जो हाफ-टाइम के बाद लालरिंदिका की जगह सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान पर आए थे। अली ऑफसाइड पोजीशन में थे; नतीजतन, छंगटे के फॉलो-अप गोल को अमान्य घोषित कर दिया गया।

हालांकि, इस घटना के बाद भारतीय टीम अचानक लय में आती दिखी और उसने बेहद आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। फिर भी, ठीक जब ऐसा लग रहा था कि भारत बराबरी करने वाला है, तभी डिक्सन ने जमैका के लिए दूसरा गोल दाग दिया। हालांकि भारतीय टीम ने कई प्रयास किए, लेकिन वे मैच में वापसी करने में असमर्थ रहे। इस हार के साथ ही भारत का Unity Cup 2026 फाइनल खेलने का सपना भी टूट गया।

अन्य प्रमुख खबरें