IPL 2025 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 22 मार्च से आगाज हो रहा है। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 22 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जिसमें मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आमने-सामने होंगे। जबकि फाइनल मैच भी 25 मई को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
बता दें कि कोलकाता का ईडन गार्डन्स मैदान करीब एक दशक बाद आईपीएल फाइनल की मेजबानी करेगा। इससे पहले इस मैदान ने 2013 और 2015 में खिताबी मुकाबले की मेजबानी की थी। इसके अलावा 3 मई को यहां क्वालीफायर 2 भी खेला जाएगा। इसके साथ ही 2024 की उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के होम ग्राउंड को प्लेऑफ मैचों की मेजबानी भी मिल गई है। क्वालीफायर 1 (20 मई) और एलिमिनेटर (21 मई) हैदराबाद में खेले जाएंगे।
IPL 2025 में 10 टीमें 12 डबल हेडर के साथ 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। हर बार की तरह लीग के शाम के मैच 7.30 बजे शुरू होंगे, जबकि डबल हेडर वाले दिन दिन का पहला मैच 3.30 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट में 70 लीग मैच के बाद एक दिन का आराम होगा और फिर प्लेऑफ में पहुंची 4 टीमें क्वालिफायर 1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर 2 मैच खेलेंगी और दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Asian Boxing Championships 2026 : निखत, प्रीति और प्रिया ने गाड़े जीत के झंडे, भारत के तीन पदक पक्के
Real Madrid vs Elche La Liga: रियल मैड्रिड ने एल्चे को 4-1 से रौंदकर खिताबी दौड़ को बनाया रोमांचक
Inter Miami vs Orlando City: इंटर मियामी ने ऑरलैंडो सिटी को 4-2 से हराया, मेसी ने दागे दो गोल
PSG vs Monaco Champions League: मोनाको को 2-2 ड्रॉ पर रोककर, अंतिम 16 में पहुंचा PSG
Valencia vs Real Madrid: ला लीगा में रियल मैड्रिड का दबदबा बरकरार, वालेंसिया को 2-0 से हराया
2026 Winter Olympics: आगाज के साथ विवादों में घिरा शीतकालीन ओलंपिक, जानें क्या है मामला
Al Nassr vs Al Ittihad: अल नासर ने अल इत्तिहाद को 2-0 से हराया, लगातार दूसरा मैच नहीं खेले रोनाल्डो