Inter Miami vs Tigres UANL: दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) की अनुपस्थिति में इंटर मियामी ने अपने स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज (Luis Suarez) के दम पर लीग्स कप (Leagues Cup 2025) क्वार्टर फाइनल में टाइग्रेस यूएएनएल को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम के हीरो रहे 38 वर्षीय उरुग्वे के स्ट्राइकर ने दोनों हाफ में पेनल्टी पर गोल कर टीम को जीत दिलाई।
दरअसल लियोनेल मेसी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस मैच से बाहर थे। हालांकि, 2 अगस्त को चोटिल होने के बाद पिछले हफ्ते लॉस एंजिल्स गैलेक्सी के खिलाफ उन्होंने वापसी की और सब्सटीट्यूट के तौर पर आकर एक गोल किया। लेकिन क्वार्टर फाइनल में कोच ने उन्हें आराम देने का फैसला किया। मैच का पहला गोल 20वें मिनट में आया जब रेफरी ने टाइग्रेस के डिफेंडर जेवियर एक्विनो के हैंडबॉल पर पेनल्टी दी और सुआरेज ने उसे गोल में बदल दिया। इसके बाद मैदान पर गहमागहमी मच गई, लेकिन सुआरेज ने टीम के साथियों को शांत किया।
हाफटाइम के समय, इंटर मियामी के कोच जेवियर माशेरानो को रेफरी से बहस करने के लिए रेड कार्ड दिखाया गया और मैदान से बाहर भेज दिया गया। 67वें मिनट में एंजेल कोरेया ने दो डिफेंडरों को चकमा देकर गोल दागा और टाइग्रेस को बराबरी दिला दी। लेकिन 87वें मिनट में, एक्विनो के हाथ में गेंद लगने पर उन्हें फिर से पेनल्टी मिली और सुआरेज ने गोलकीपर नाहुएल गुजमान को चकमा देकर दूसरा गोल दागकर इंटर मियामी की जीत पक्की कर दी।
बता दें कि इंटर मियामी ने 2023 में मेसी के पहले एमएलएस सीजन में लीग्स कप जीता था और अब टीम खिताब फिर से जीतने की राह पर है। लीग्स कप के इस दौर के अन्य क्वार्टर-फाइनल मैच टोलुका बनाम ऑरलैंडो सिटी, एलए गैलेक्सी बनाम पचुका और सिएटल साउंडर्स बनाम पुएब्ला के बीच खेला जाएगा हैं। ट्रॉफी के अलावा, इस टूर्नामेंट से CONCACAF चैंपियंस कप का टिकट भी दांव पर लगा है। दोनों फाइनलिस्ट और तीसरे स्थान पर रहने वाला विजेता इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेगा, जबकि लीग्स कप (Leagues Cup 2025) चैंपियन सीधे चैंपियंस कप के अंतिम 16 दौर में प्रवेश करेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Asian Boxing Championships 2026 : निखत, प्रीति और प्रिया ने गाड़े जीत के झंडे, भारत के तीन पदक पक्के
Real Madrid vs Elche La Liga: रियल मैड्रिड ने एल्चे को 4-1 से रौंदकर खिताबी दौड़ को बनाया रोमांचक
Inter Miami vs Orlando City: इंटर मियामी ने ऑरलैंडो सिटी को 4-2 से हराया, मेसी ने दागे दो गोल
PSG vs Monaco Champions League: मोनाको को 2-2 ड्रॉ पर रोककर, अंतिम 16 में पहुंचा PSG
Valencia vs Real Madrid: ला लीगा में रियल मैड्रिड का दबदबा बरकरार, वालेंसिया को 2-0 से हराया
2026 Winter Olympics: आगाज के साथ विवादों में घिरा शीतकालीन ओलंपिक, जानें क्या है मामला
Al Nassr vs Al Ittihad: अल नासर ने अल इत्तिहाद को 2-0 से हराया, लगातार दूसरा मैच नहीं खेले रोनाल्डो