Inter Miami vs Orlando City: अमेरिकी पेशेवर फुटबॉल क्लब इंटर मियामी ने लीग्स कप 2025 (Leagues Cup 2025) के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को चेस स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में फ्लोरिडा के डर्बी प्रतिद्वंद्वी ऑरलैंडो सिटी को इंटर मियामी ने 3-1 से रौंद दिया। मियामी की जीत के हीरो एक बार फिर दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) रहे। जिन्होंने शानदार वापसी करते हुए दो गोल दागे।
चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ऑरलैंडो सिटी के खिलाफल सेमीफाइनल मैच दमदार वापसी और दूसरे हाफ में दो गोलों ने मियामी की जीत सुनिश्चित कर दी। वहीं, तेलास्को सेगोविया ने इंजरी टाइम में गोल करके मैच को पूरी तरह से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ, मियामी ने 31 अगस्त को होने वाले फाइनल में एलए गैलेक्सी या सिएटल साउंडर्स भिड़ेगी । इसके अलावा टीम ने 2026 कॉनकाकैफ चैंपियंस कप में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।
ऑरलैंडो सिटी ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में मार्को पासालिक के गोल से बढ़त बना ली थी। लेकिन दूसरे हाफ में खेल पूरी तरह बदल गया। मेसी ने 77वें मिनट में डेविड ब्रेकालो के रेड कार्ड के बाद मिले पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद, 88वें मिनट में मेसी ने अपने पुराने साथी जोर्डी अल्बा के साथ शानदार तालमेल से दूसरा गोल दागा।
स्टेडियम में मौजूद दर्शकों की खुशी चरम पर पहुंच गई। वहीं, 91वें मिनट में सेगोविया ने लुइस सुआरेज के साथ वन-टू खेलते हुए तीसरा गोल दागकर मियामी की जीत पक्की कर दी। ऑरलैंडो सिटी अब 31 अगस्त को तीसरे स्थान के मैच में एलए गैलेक्सी या सिएटल साउंडर्स का सामना करेगी, जहां वे जीत हासिल करके 2026 कॉनकैफ चैंपियंस कप में स्थान सुरक्षित करने की कोशिश करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Liverpool vs PSG Highlights: लिवरपूल को 2-0 हराकर UEFA चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंची पीएसजी
Indian women's hockey team tours Argentina : नवनीत कौर के नेतृत्व में मैदान पर उतरेंगी बेटियाँ
Barcelona vs Atlético Madrid: रोमांचक मुकबाले में एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-0 से दी शिकस्त
Asian Boxing Championships 2026 : निखत, प्रीति और प्रिया ने गाड़े जीत के झंडे, भारत के तीन पदक पक्के