Inter Miami vs Nashville: स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ( Lionel Messi) जब भी मैदान पर होते हैं, तो मैच का रोमांच भी कई गुना बढ़ जाता है। ऐसा ही रोमांचक मुकाबला शुक्रवार रात खेले गए एमएलएस मैच में देखने को मिला। इस मैच इंटर मियामी ने नैशविले एससी को 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में लियोनेल मेसी ने दो गोल दागकर अपनी फॉर्म को एक बार फिर साबित कर दिया। सबसे खास बात यह है कि यह मेसी का लगातार पांचवां मैच था जिसमें उन्होंने ब्रेस यानी दो गोल दागे।
इंटर मियामी ने मैच के शुरुआत से ही आक्रामक नजर आई और 17वें मिनट में ही लियोनेल मेसी ( Lionel Messi) ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाने में कामयाब रहे। हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत में नैशविले के स्टार खिलाड़ी हनी मुख्तार ने 49वें मिनट में बराबरी का गोल दागकर मैच को रोमांचक बना दिया।
लेकिन 62वें मिनट में खेल का रुख बदल गया, जब मेसी ने नैशविले की एक बड़ी गलती का फायदा उठाते हुए एक बैक-पास को रोककर गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। मेसी के दूसरे गोल के साथ ही इंटर मियामी ने 2-1 से बढ़त बनाकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ मेसी की टीम की ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस में स्थिति और भी मजबूत हो गई है। पिछले 15 मैचों से अजेय चल रही नैशविले एससी को आखिरकार हार का सामना करना पड़ा।
लगातार पांच मैचों में दो गोल करने का मेसी का रिकॉर्ड एमएलएस के इतिहास में खास बन गया है। वह न केवल गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं, बल्कि हर मैच में अपनी मौजूदगी से दर्शकों को रोमांचित भी कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें इंटर मियामी के अगले मैच पर टिकी हैं कि क्या मेसी का जबरदस्त फॉर्म जारी रहेगा या कोई टीम उन्हें रोक पाएगी?
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-04
सौरव गांगुली की सुरक्षा में भारी कटौती, 'Z' की जगह अब मिलेगी 'Y' श्रेणी की सिक्योरिटी
2026-06-03
2026-06-02
Vinesh Phogat Asian Games Trials: विनेश फोगाट का सपना टूटा, एशियन गेम्स के लिए नहीं कर पाई क्वालीफाई
2026-05-31
2026-05-28
Inter Miami vs Philadelphia: सुआरेज की धमाकेदार हैट्रिक, इंटर मियामी ने फिलाडेल्फिया को 6-4 से रौंदा
2026-05-25
विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने पर हाईकोर्ट ने WFI को लगाई कड़ी फटकार, कहा- 'मां' बनना गुनाह नहीं
2026-05-22
2026-05-22
2026-05-22
2026-05-21
2026-05-20
2026-05-19
FIFA World Cup 2026 : ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी, ढाई साल बाद नेशनल टीम में हुआ चयन
2026-05-19
अखाड़े से अदालत तक हड़कंप! Vinesh Phogat को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, क्या खत्म हो गया रेसलिंग करियर?
2026-05-18
2026-05-18