Gautam Gambhir Death Threat: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक ओर जहां पूरा देश शोक में डूबा हुआ है तो वहीं दूसरी टीम इंडिया के हेड कोच और पूर्व बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। गौतम गंभीर को आतंकी संगठन ISIS कश्मीर ने धमकी दी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। धमकी मिलने के बाद गंभीर के निजी सचिव गौरव अरोड़ा की ओर से दिल्ली पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत में उनके पीएस ने कहा कि यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है।
गौतम गंभीर के PC ने SHO राजेंद्र नगर और DCP सेंट्रल को ईमेल भेज कर शिकायत की है । शिकायत में लिखा गया, "प्रिय महोदय, नमस्ते। जैसा कि हमने बात की थी, कृपया संलग्न गौतम गंभीर (पूर्व सांसद), टीम इंडिया के हेड कोच के मेल ID पर प्राप्त "धमकी भरे मेल" देखें। कृपया तदनुसार FIR दर्ज करें और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। किसी अन्य प्रश्न के लिए, कृपया जवाब दें या संपर्क करें।"
बता दें, गौतम गंभीर वर्तमान में टीम इंडिया के मुख्य कोच हैं। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ही टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया गया है। इससे पहले वे आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर से जुड़े थे। गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद भी रह चुके हैं।
हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। गौतम गंभीर को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर धमकी मिल चुकी है। हालांकि इस बार मामला गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि गौतम को धकमी आतंकी संगठन के नाम पर धमकी दी गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Asian Boxing Championships 2026 : निखत, प्रीति और प्रिया ने गाड़े जीत के झंडे, भारत के तीन पदक पक्के
Real Madrid vs Elche La Liga: रियल मैड्रिड ने एल्चे को 4-1 से रौंदकर खिताबी दौड़ को बनाया रोमांचक
Inter Miami vs Orlando City: इंटर मियामी ने ऑरलैंडो सिटी को 4-2 से हराया, मेसी ने दागे दो गोल
PSG vs Monaco Champions League: मोनाको को 2-2 ड्रॉ पर रोककर, अंतिम 16 में पहुंचा PSG
Valencia vs Real Madrid: ला लीगा में रियल मैड्रिड का दबदबा बरकरार, वालेंसिया को 2-0 से हराया
2026 Winter Olympics: आगाज के साथ विवादों में घिरा शीतकालीन ओलंपिक, जानें क्या है मामला
Al Nassr vs Al Ittihad: अल नासर ने अल इत्तिहाद को 2-0 से हराया, लगातार दूसरा मैच नहीं खेले रोनाल्डो