France vs Sweden: एमबाप्पे का डबल धमाका, स्वीडन को 3-0 हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, खतरे में मेसी का रिकॉर्ड

खबर सार :-

France vs Sweden FIFA World Cup 2026: किलियन एम्बाप्पे के शानदार प्रदर्शन के दम पर फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है। एम्बाप्पे द्वारा किए गए डबल गोल के साथ ही मेसी का बड़ा रिकॉर्ड खतरे में आ गया है।
France vs Sweden: एमबाप्पे का डबल धमाका, स्वीडन को 3-0 हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, खतरे में मेसी का रिकॉर्ड

खबर विस्तार : -

France vs Sweden FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 फ्रांस का शानदार जीत का सिलसिला जारी है। मंगलवार को, राउंड ऑफ़ 32 के मैच में फ्रांस ने स्वीडन को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर अंतिम 16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस मैच फ्रांस के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) ने एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए, जबकि ब्रैडली बारकोला ने भी गोल किया।

France vs Sweden FIFA World Cup 2026: फ्रांस ने रचा इतिहास

ग्रुप स्टेज में अजेय रहने के बाद, फ्रांसीसी टीम ने नॉकआउट राउंड में भी अपनी जीत की लय बरकरार रखी है। इस जीत के साथ, फ्रांस FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार पांच मैचों में कम से कम तीन गोल करने वाली पहली टीम बन गई है।

FIFA World Cup 2026: खतरे में मेसी का रिकॉर्ड 

इस मैच में फ्रांसीसी टीम के स्टार खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe) दो गोल किए। यह विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों में एमबाप्पे का 10वां गोल भी रहा। इसी के साथ ही एम्बाप्पे के वर्ल्ड कप में कुल गोलों की संख्या 18 पहुंच गई है। अब वह वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज़्यादा गोल करने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज़े को पीछे छोड़ दिया है, और अब उनसे आगे केवल अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (Lionel Messi) हैं, जिनके नाम 19 गोल का रिकॉर्ड है।

पूरे मैच में फ्रांसीसी टीम का रहा दबदबा

मैच की बात करें तो, फ्रांसीसी टीम ने पहले 45 मिनट में पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा। शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए, फ्रांस ने स्वीडन के डिफेंस पर लगातार हमले किए और पहले हाफ में कुल 15 शॉट लगाए। हालांकि, इस दौरान किस्मत पूरी तरह से उनके साथ नहीं थी। ऑफ़साइड के कारण किलियन एम्बाप्पे का एक गोल रद्द कर दिया गया, जबकि उनका एक और शॉट गोलपोस्ट से टकराकर चूक गया। 

इस बीच, माइकल ओलिस की एक शानदार ओवरहेड किक भी पोस्ट से टकराकर बाहर चली गई। फ्रांस के लगातार हमलों का फ़ायदा पहले हाफ़ के स्टॉपेज टाइम में मिला, जब किलियन एम्बाप्पे ने शानदार गोल करके टीम का खाता खोला। दूसरे हाफ़ में भी फ्रांस ने दबाव बनाए रखा और 53वें मिनट में ब्रैडली बारकोला ने बढ़त को 2-0 कर दिया। जबकि 74वें मिनट में एम्बाप्पे ने एक बार फिर अपना जादू दिखाया और मैच का अपना दूसरा गोल करते हुए फ्रांस की 3-0 से जीत पक्की कर दी।

FIFA World Cup 2026: सातवीं बार प्री-क्वार्टर फाइनल में फ्रांस

इसी जीत के साथ ही फ्रांस ने सातवीं बार वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले टीम 1986, 1998, 2006, 2014, 2018 और 2022 में इस स्टेज तक पहुंची थी। लगातार 'राउंड ऑफ 16' में पहुंचने के मामले में सिर्फ़ ब्राजील ही फ्रांस से आगे है। अब वे 5 जुलाई को फिलाडेल्फ़िया में पैराग्वे का सामना करेंगे। फ्रांस लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेगा।

ये भी पढ़ेंः- FIFA World Cup 2026: मेसी का धमाका... विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से चटाई धूल

अन्य प्रमुख खबरें