DC vs GT IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 14वें मुकाबले में आज यानी बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटन्स (GT) की टीम आमने-सामने होगी। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7: 30 बजे खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स अपने घरेलु मैदान पर पिछले दोनों मुकाबले जीत चुकी है। अब वह गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हैट्रिक लगाने के इरादे मैदान में उतरेगी। जबकि गुजरात अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है। हालांकि इस मैच में संकट के बादल छाए हुए हैं।
दरअसल दिल्ली में बारिश होने के पूरे आसार हैं। मैच से एक दिन पहले यानी बीते मंगलवार (07 अप्रैल) को दिल्ली में झमाझम बारिश देखने को मिली थी। वैसे तो अप्रैल में दिल्ली में बारिश का मौसम नहीं होता, लेकिन , पश्चिमी विक्षोभ के कारण यहां का मौसम लगातार बदल रहा है। क्रिकेट प्रेमी निश्चित रूप से यह नहीं चाहेंगे कि बुधवार शाम से रात के बीच दिल्ली के आसमान पर छाए बादल बरस पड़ें और बारिश हो जाए।
मौसम विभाग की माने तो बुधवार को दिन के समय दिल्ली में बारिश की संभावना है। हालांकि, मैच के दौरान बारिश की संभावना बहुत कम है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। मैच की शुरुआत से डेढ़ घंटा पहले यानी शाम को 6 बजे 18 फीसद बारिश आने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि मैच में बारिश कितना प्रभाव डालती है।
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें गुजरात ने 4 और दिल्ली ने 3 मैच जीते हैं। दोनों के बीच पिछले सीजन यानी 2025 में 2 मैच खेले गए थे। दोनों ही मैचों में गुजरात ने जीत हासिल की थी। दिल्ली कैपिटल्स के पास अब बुधवार को होने वाला मैच जीतकर गुजरात के खिलाफ अपने जीत-हार के रिकॉर्ड को बराबर करने का मौका है।
IPL 2026 में अपने प्रदर्शन को देखते हुए, दिल्ली कैपिटल्स शानदार फॉर्म में नज़र आ रही है। दिल्ली ने इस सीज़न में अब तक खेले गए अपने दोनों मैच जीते हैं। उन्होंने अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर 6 विकेट से जीता था। इसके बाद, अपने दूसरे मैच में, दिल्ली ने अपने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। दो मैचों में दो जीत के साथ, दिल्ली फ़िलहाल पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर है। वहीं, गुजरात टाइटन्स को इस सीजन के अपने शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। GT फ़िलहाल नौवें स्थान पर है। DC के ख़िलाफ़, GT इस सीज़न की अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है। छोटी बाउंड्री होने की वजह से यहां खूब चौके और छक्के लगते हैं। हालांकि, यह मैदान स्पिन गेंदबाजों को भी मदद देता है। यहां काली मिट्टी (Black Soil) के कारण हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। क्योंकि बारिश के कारण आज लो स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। पिच से गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। दरअसल मंगलवार से पिच ढकी हुई है, इसलिए गेंदबाजी हावी रह सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 7 बजे होगा। मैच का लाइव प्रसारण Star Sports Network के चैनलों पर होगा, जबकि Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
Delhi Capitals IPL 2026 Squads: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी डार, पथुम निसांका,काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी शॉ, साहिल पारख।
Gujarat Titans IPL 2026 Squads: अनुज रावत, जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, शुभमन गिल (कप्तान), शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राशिद खान, मानव सुथार, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कैगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज येरा, ल्यूक वुड, साई सुदर्शन, अरशद खान, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर।
अन्य प्रमुख खबरें
Asian Boxing Championships 2026 : निखत, प्रीति और प्रिया ने गाड़े जीत के झंडे, भारत के तीन पदक पक्के
Real Madrid vs Elche La Liga: रियल मैड्रिड ने एल्चे को 4-1 से रौंदकर खिताबी दौड़ को बनाया रोमांचक
Inter Miami vs Orlando City: इंटर मियामी ने ऑरलैंडो सिटी को 4-2 से हराया, मेसी ने दागे दो गोल
PSG vs Monaco Champions League: मोनाको को 2-2 ड्रॉ पर रोककर, अंतिम 16 में पहुंचा PSG
Valencia vs Real Madrid: ला लीगा में रियल मैड्रिड का दबदबा बरकरार, वालेंसिया को 2-0 से हराया
2026 Winter Olympics: आगाज के साथ विवादों में घिरा शीतकालीन ओलंपिक, जानें क्या है मामला
Al Nassr vs Al Ittihad: अल नासर ने अल इत्तिहाद को 2-0 से हराया, लगातार दूसरा मैच नहीं खेले रोनाल्डो