barcelona vs osasuna: ला लीगा (La Liga) फुटबॉल मैच में शनिवार को बार्सिलोना बनाम ओसासुना के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में राफिन्हा के दो गोल की मदद से बार्सिलोना ने ओसासुना को 2-0 से करारी शिकस्त दी। ला लीगा लीग में यह बार्सीलोना की लगातार सातवीं जीत थी। इस जीत के साथ ही जिससे प्वाइंट टेबल में टॉप पर उसकी बढ़त और मजबूत हो गई है।
इस मैच में ब्राज़ीलियाई फॉरवर्ड राफिन्हा ने 70वें मिनट में बार्सिलोना को बढ़त दिलाई और फिर 84वें मिनट में एक और गोल करके 2-0 से जीत पक्की की।
लीग में लगातार सातवीं जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन बार्सिलोना ने दूसरे स्थान पर मौजूद रियल मैड्रिड पर अपनी बढ़त सात अंकों तक बढ़ा ली है। मैड्रिड रविवार को अलावेस से भिड़ेगा। मैड्रिड ने सभी कॉम्पिटिशन में अपने पिछले आठ मैचों में से सिर्फ दो जीते हैं, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया है। एटलेटिको मैड्रिड ने वालेंसिया को 2-1 से हराया। चौथे स्थान पर मौजूद एटलेटिको बार्सिलोना से नौ अंक पीछे है। अन्य मैचों में, एस्पेनयोल ने गेटाफे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की, जबकि मालोर्का ने एल्चे को 3-1 से हराया।
गौरतलब है कि क्लब में शामिल होने के बाद से, राफिन्हा ने कैंप नोउ में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है, गोल, असिस्ट और दाहिनी तरफ से दमदार अटैकिंग खेल दिखाया है, जिसकी बार्सिलोना को बहुत ज़रूरत है। हालांकि, उनका लंबा भविष्य अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि कैटलन क्लब को सभी फाइनेंशियल पहलुओं पर विचार करना होगा। सऊदी अरब से एक बड़ा ऑफर बार्सिलोना के लिए काफी रेवेन्यू ला सकता है, जिससे वे अपने बजट को जल्दी से स्थिर कर पाएंगे और टीम में फिर से निवेश कर पाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Asian Boxing Championships 2026 : निखत, प्रीति और प्रिया ने गाड़े जीत के झंडे, भारत के तीन पदक पक्के
Real Madrid vs Elche La Liga: रियल मैड्रिड ने एल्चे को 4-1 से रौंदकर खिताबी दौड़ को बनाया रोमांचक
Inter Miami vs Orlando City: इंटर मियामी ने ऑरलैंडो सिटी को 4-2 से हराया, मेसी ने दागे दो गोल
PSG vs Monaco Champions League: मोनाको को 2-2 ड्रॉ पर रोककर, अंतिम 16 में पहुंचा PSG
Valencia vs Real Madrid: ला लीगा में रियल मैड्रिड का दबदबा बरकरार, वालेंसिया को 2-0 से हराया
2026 Winter Olympics: आगाज के साथ विवादों में घिरा शीतकालीन ओलंपिक, जानें क्या है मामला
Al Nassr vs Al Ittihad: अल नासर ने अल इत्तिहाद को 2-0 से हराया, लगातार दूसरा मैच नहीं खेले रोनाल्डो