Barcelona vs Alaves: ला लीगा में बार्सिलोना ने शनिवार को अलावेस को 3-1 से रौंदकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही बार्सिलोना ला लीगा (La Liga 2025) के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। कैंप नोउ स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले मेंदानी दानी ओल्मो (Dani Olmo) ने दो गोल किए, जबकि लामिन यमाल (Lamine Yamal) ने टीम के लिए एक गोल किया। हालांकि अलावेस ने पहले ही मिनट में बढ़त बना ली। लेकिन फिर मैच नहीं जीत पाई।
शुरुआत बार्सिलोना के लिए हैरान करने वाली थी। पहले ही मिनट में, पाब्लो इबानेज ने मार्क कैसाडो के गलत क्लीयरेंस का फायदा उठाया और विक्टर पराडा के पास पर गोल करके अलावेस को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद बार्सिलोना ने तेजी से वापसी की और यमल ने राफिन्हा के क्रॉस पर बराबरी कर ली। हाफटाइम से पहले, राफिन्हा की मदद से दानी ओल्मो ने टीम को बढ़त दिलाई।
लामिन यमाल ने दूसरे हाफ में एक और मौका बनाया, लेकिन उनका शॉट पोस्ट से टकरा गया। अलावेस के लुकास बोये ने भी बराबरी का मौका गंवा दिया, जिसे पाउ कुबेरसी ने शानदार तरीके से रोक दिया। स्टेडियम में मौजूद लगभग 45,000 दर्शकों ने दूसरे हाफ में वापसी पर पेड्री का ज़ोरदार स्वागत किया। मैच के आखिरी पलों में, ओल्मो ने यमाल के पास से अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल करके जीत पक्की कर दी। मैच के बाद, ओल्मो ने कहा, "हम पहले मिनट में चौंक गए थे, लेकिन पूरी टीम ने शानदार वापसी की।"
फ्रेंकी डी जोंग और रोनाल्ड अराउजो चोट के कारण उपलब्ध नहीं थे, जबकि जूल्स कौंडे, जिन्होंने चेल्सी के खिलाफ खुद का गोल किया था, को बेंच पर बैठाया गया। चोट से ठीक होने के बाद राफिन्हा पहली बार स्टार्टिंग लाइनअप का हिस्सा थे। उधर जीत के बाद, बार्सिलोना पॉइंट्स टेबल में रियल मैड्रिड से दो पॉइंट आगे है। रियल मैड्रिड रविवार को गिरोना के खिलाफ खेलेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Barcelona vs Real Madrid: रियल मैड्रिड को 2-0 से हराकर बार्सिलोना ने 29वीं बार जीता La Liga का खिताब
World Snooker Champion बने China के Wu Yizhe, Stephen Hendry के बाद Second सबसे कम उम्र के विजेता
Liverpool vs PSG Highlights: लिवरपूल को 2-0 हराकर UEFA चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंची पीएसजी