Ram Navami 2025: 5 या 6 कब मनाई जाएगी रामनवमी, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

खबर सार : -
Ram Navami 2025: राम नवमी का त्योहार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का अवतरण हुआ था।

खबर विस्तार : -

Ram Navami 2025 : जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम के प्रति लोगों की श्रद्धा अटूट है। राम नवमी का त्योहार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का अवतरण हुआ था। 

इसी वजह से हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी (Kab Hai Ram Navami 2025) का त्योहार मनाया जाता है।  इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम के साथ मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना करने का विधान है। हालांकि इस साल नवमी तिथि को लेकर तोड़ा कंफ्यूजन है...तो आइए जानतें है रामनवमी कब मनाई जाएगी....

Ram Navami 2025: कब मनाई जाएगी राम नवमी 2025 

हिन्दू धर्म में राम नवमी का विशेष महत्व है। यह पर्व हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि (Kab Hai Ram Navami 2025)  मनाया जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से हुई थी। इस आधार पर नवें दिन यानी 7 अप्रैल को नवमी तिथि पड़नी चाहिए थी। लेकिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार चैत्र नवरात्रि में एक तिथि क्षय होने से नवरात्रि 8 दिन का ही है। इसीलिए नवमी तिथि को लेकर कंफ्यूजन है।

पंचांग के अनुसार, इस चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 05 अप्रैल को शाम 07: 26 बजे पर होगी। वहीं, तिथि का समापन अगले दिन यानी 06 अप्रैल को शाम 07: 22 बजे पर होगा। इस प्रकार 06 अप्रैल को राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा।

Ram Navami 2025 Shubh Muhurat: राम नवमी पूजा मुहूर्त 

रामनवमी पूजा का शुभ मुहूर्त- 06 अप्रैल को सुबह 11: 08 बजे से लेकर दोपहर 01: 39 बजे तक। ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04: 34 बजे से 05: 20 बजे तक रहेगा।

अन्य प्रमुख खबरें