नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है और सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनाव प्रचार को धार देने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।
भाजपा की इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रमुख नेता शामिल हैं। इनमें राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान और अश्विनी वैष्णव जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
चुनाव प्रचार को आकर्षक बनाने के लिए पार्टी ने फिल्म और खेल जगत की हस्तियों को भी शामिल किया है। इनमें मिथुन चक्रवर्ती, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, कंगना रनौत और मनोज तिवारी के साथ-साथ टेनिस स्टार लिएंडर पेस भी प्रचार करते नजर आएंगे।
सूची में हिमंत बिस्वा सरमा, योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, माणिक साहा, अनुराग ठाकुर, अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी जैसे नेता भी शामिल हैं। इसके अलावा सम्राट चौधरी, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, मंगल पांडेय, अमित मालवीय, सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष और सुकांत मजूमदार सहित कई क्षेत्रीय नेता भी इस सूची का हिस्सा हैं।
भारती जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की 292 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी पूरी कर ली है। पार्टी ने पांच चरणों में उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, जिसमें:
* पहली सूची: 144 उम्मीदवार
* दूसरी सूची: 111 उम्मीदवार
* तीसरी सूची: 19 उम्मीदवार
* चौथी सूची: 13 उम्मीदवार
* पांचवीं सूची: 5 उम्मीदवार
पश्चिम बंगाल में मतदान दो चरणों में कराया जाएगा।
* पहला चरण: 23 अप्रैल
* दूसरा चरण: 29 अप्रैल
* मतगणना: 4 मई
चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी समेत सभी दल अपनी-अपनी रणनीति के साथ मैदान में उतर चुके हैं और प्रचार अभियान को तेज कर रहे हैं। इस बीच भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची से यह साफ संकेत मिलता है कि पार्टी पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती और पूरी ताकत के साथ चुनावी मुकाबले में उतर चुकी है।
अन्य प्रमुख खबरें
सत्ता परिवर्तन का काउंट डाउन शुरू, कल लग सकती है अंतिम मुहर
अखिलेश ने बीजेपी पर लगाया किसानों की अनदेखी का आरोप, कहा- बारिश-ओलावृष्टि से तबाही, लेकिन....
नृपेंद्र मिश्रा के बयान पर सियासत तेज, कारसेवकों पर गोलीकांड को लेकर सपा-कांग्रेस का हमला
बंगाल चुनाव में समान नागरिक संहिता पर भाजपा का बड़ा दांव, बढ़ा वैचारिक टकराव
Kerala Assembly Elections : रेवंत रेड्डी और विजयन के बीच तीखी नोकझोंक के बीच राजनीतिक जंग चरम पर
ट्रंप की धमकी से पहले राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान, इजरायल की चेतावनी से बढ़ा तनाव
Assam Assembly Elections: पीएम मोदी ने कहा- नारी शक्ति वंदन बिल संशोधन से बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी
कूच बिहार रैली में पीएम मोदी का टीएमसी पर तीखा हमला, महिलाओं के सशक्तीकरण पर दिया जोर
मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल, वन स्टॉप सेंटर को लेकर उठाए सवाल, बोले- ‘सुरक्षा केवल कागजों में’
राघव चड्ढा बोले- ‘पिक्चर अभी बाकी है’, पार्टी पर लगाया ये गंभीर आरोप
Raghav Chadha के बयान से ‘आप’ में सियासी भूचालः सांसद बोले-“खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं”