Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'

खबर सार :-
High cholesterol silent killer: आज की खान-पान के कारण शरीर में तेजी से बढ़ता हाई कोलेस्ट्रॉल बुजुर्ग लोगों के साथ-साथ युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। इसका असर काफी तेजी से बढ़ रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसका लक्षण का भी पता नहीं चल पा रहा है।

Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
खबर विस्तार : -

High cholesterol silent killer: आज के लाइफस्टाइल के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां हो रही हैं, जिसमें सबसे बड़ा कारण है, खराब खान-पान और शरीर की सुस्ती, धुम्रपान का सेवन करने से धमनियां ब्लॉक हो जाती है। इससे शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ जाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। यह शरीर में बिना किसी लक्षण के बढ़ता रहता है, जिससे इसका समय रहते पता चल पाना मुश्किल हो जाता है। ज्यादातर लोग रोजाना एक ही तरह का खाना खाते हैं और यह उनके लिए नार्मल हो जाता है, लेकिन इससे आपके शरीर में धीरे-धीरे आर्टरीज जमा हो जाता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है।

साइलेंट किलर

आज की खराब खान-पान के कारण कई लोग हार्ट के पेंशेंट बनते जा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है, शरीर को ज्यादा से ज्यादा आराम देना, इसे सुस्त बना देना, अपनी खान-पान का ध्यान न रखना। सैचुरेटेड फैट, ट्रांस फैट का अधिक सेवन करना। इससे लोग धीरे-धीरे 'साइलेंट किलर' का शिकार बनते चले जा रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि जब तक लोगों को इस बात का पता चलता है, तब तक काफी देर हो जाती है और स्थिति काफी गंभीर हो जाती है। यह ज्यादातर आज के युवा वर्ग को अपना शिकार बना रही है। इसमें सबसे ज्यादा 20 से 30 साल के लोग शामिल हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक कोलेस्ट्रॉल का लक्षण का पता नहीं चलता है और यह लगातार बढ़ता ही जाता है।

कैसे पता करें 

डॉक्टर्स का कहना है कि कुछ केस में इसका संकेत मिलता है। कभी-कभार आंखों से हाई कोलेस्ट्रॉल का पता लगाया जा सकता है। अगर आंखों की पुतली के पास सफेद या ग्रे कलर का घेरा दिखे, तो आपको सावधान होने की जरुरत है। इसे 'कॉर्नियल आर्कस' कहा जाता है। यह शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल का संकेत देता है। इसके साथ ही अगर आपकी त्वचा के अंदर पीले रंग का गांठ दिखे, या आंखों, कोहनी, घुटनों और हाथ के पास ऐसा संकेत मिले तो आपको सावधान होने की जरुरत है। इसे जैंथोमास कहते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल का कारण हो सकती है।

जैंथोमास के लक्षण

एक्सपर्ट के मुताबिक जिन लोगों में जैंथोमास के लक्षण दिखाई दे, उन्हें 'कोरोनरी आर्टरी' का खतरा हो सकता है। अगर आपकी उम्र 50 साल से कम है तो आप इसे अनदेखा न करें। इससे बचने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ सुधार करना चाहिए। इसमें आपको अपने खान-पान फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देना चाहिए और नशा के सेवन से बचना चाहिए।

अन्य प्रमुख खबरें