Dark Skin Trend: भारत में आज लोग बड़ी संख्या में फेयर दिखने के लिए पैसे खर्च कर रहे हैं। आज के समय में लोग कोरियन ग्लास स्किन को लेकर हर तरह के कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट करा रहे हैं। इसमें भारी-भरकम खर्च भी आता है। दुनिया के बाकी हिस्सों से इसके बिल्कुल विपरीत तस्वीर सामने आ रही है। यहां लोग अपनी त्वचा को लेकर सांवला या टैन दिखाने के लिए मोटी रकम खर्च कर रहे हैं। आखिर क्या वजह है कि लोग खुद को सांवला दिखाने के पीछे भाग रहे हैं, चलिए जानते हैं।
अमेरका और कई पश्चिमी देशों में टैनिंग को एक बड़ा ब्यूटी ट्रेंड माना जा रहा है। यहां गर्मियां आते ही लोग घंटो तक धूप में बिताते हैं और टैंनिंग सलून भी जाते हैं। इसके अलावा टैनिंग के लिए कई तरह के कॉस्मेटिक्स का सहारा लेते हैं। जिससे उनकी त्वचा सुनहरी और गहरे रंग की दिखाई दे। युवाओं से लेकर मॉडल्स तक हर वर्ग के लोगों द्वारा इसे खूब पसंद किया जा रहा है। दरअसल यहां सावलेपन को ब्यूटी और फिटनेस से जोड़कर देखा जाता है। यहां लोगों का मानना है कि हल्का टैन चेहरा शरीर को ज्यादा आकर्षक बनाता है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर टैन लुक काफी ट्रेंड कर रहा है।
जानकारी के अनुसार इन देशों में सांवला रंग सिर्फ ब्यूटी का नहीं बल्कि लग्जरी लाइफ स्टाइल को दिखाने का एक तरीका माना जाता है। टैन और सांवलेपन की बढ़ती मांग का असर कारोबार पर काफी तेजी से पड़ रहा है। हाल ऐसा है कि कई टैनिंग सैलून पूरे साल व्यस्त रहते हैं। एक टैनिंग सेशन के लिए 4 से 17 हजार तक का खर्च आता है। इस हिसाब से देखा जाए तो, रोजना के ग्राहक इस पर लाखों खर्च कर देते हैं, ताकि उनके त्वचा का लुक बरकरार रहे।
हॉलीवुड फैशन इंडस्ट्री ने इस ट्रेंड को और आगे बढ़ा दिया है। इसमे किम कार्दशियन, जेनिफर लोपेज जैसी सेलिब्रिटीज आज इसके ऑइकन बन चुके हैं। हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो जरुरत से ज्यादा टैनिंग त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसके साथ ही चेतावनी भी दी है कि इससे स्किन से जुड़ी समस्या जैसे स्किन कैंसर भी हो सकती है। हालांकि इसके बावजूद लोगों में इसका ट्रेंड खूब देखने को मिल रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
Energy saving cooler tips : कम बिजली खाने वाला Cooler खरीदना है? इन 5 बातों का रखें खास ख्याल
2026-05-26
25 मई से शुरु हो रहा नौतपा, धूप से आने के बाद तुरंत न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो.....
2026-05-23
Fatty liver: फैटी लिवर के इन लक्षण को भूलकर भी न करें इग्नोर
2026-05-16
एक ही स्क्रबर से महीनों तक घिस रहें हैं बर्तन,तो हो जाएं सावधान
2026-05-16
नई जींस धुलने पर रंग उड़ने का रहता है डर, तो अपनाएं ये टिप्स
2026-05-16
पर्दे पर वापसी कर रहीं अनुष्का शर्मा, नया लुक देख फैंस को लगा झटका
2026-05-14
Quiet lifestyle trend: अचानक लोग कम बोलने की आदत क्यों अपना रहे हैं?
2026-05-14
Silent killer:आपके शरीर में बिना बताए बढ़ रहा है 'साइलेंट किलर'
2026-05-14
आंखों में छोटी-सी दर्द हल्के में न लें, बन सकता है आई कैंसर का कारण
2026-05-14
Work from home: वर्क फ्रॉम होम आपके लिए सुविधा या हेल्थ से समझौता
2026-05-13
मछली खाने के शौकीन लोग जान लें ये बात, नहीं तो पड़ जाएंगें लेने के देने
2026-05-13
Onion Ginger Shampoo: प्याज-अदरक वाली शैम्पू, आपके बालों में कितना असरदार
2026-05-13
Rose sharbat recipe: चिलचिलाती धूप में घर पर बनाएं गुलाब का शरबत, शरीर को दें ठंडक का एहसास
2026-05-11
Genetic test for cancer treatment: कैंसर से डरे नहीं, जेनेटिक टेस्ट से इलाज संभव
2026-05-08
सुबह जल्दी उठना सेहत का राज या कुछ और, जानें असली कारण
2026-05-07