लखनऊ : सेवा पर्व 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान देश भर में 1.25 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। सेवा पर्व पर योगी सरकार प्रदेश में 15 लाख पौधे लगाएगी। 17 सितंबर को इस पर्व के उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश के 34 नगर वनों में से प्रत्येक में कम से कम 100 पौधे लगाना अनिवार्य है। इसके अलावा, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान, वर्षा जल संचयन समेत कई अभियान भी चलाए जाएंगे। प्रत्येक जिले में प्रभागीय वनाधिकारी इसके नोडल अधिकारी होंगे। प्रमुख सचिव (वन-पर्यावरण) अनिल कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के लिए 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने मुख्यालय के अधिकारियों समेत सभी प्रभागीय वनाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में जनभागीदारी से पौधे रोपें। इसके लिए प्रजातियों का चयन किया जाए।
विभाग के सभी कार्यालयों, वन निगम के सभी डिपो में स्वच्छता और प्राणि उद्यानों व सफारी में एकल-उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा। विभिन्न पक्षी विहारों में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता, वर्षा जल संचयन और जल स्रोत संरक्षण पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। प्रत्येक प्रभाग में नर्सरी कार्ययोजना पर कार्यशाला होगी। जिला स्तर पर वन-वन्यजीव संरक्षण, हरियाली संवर्धन, जैव विविधता आदि विषयों पर विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत पर बौद्धिक संवाद में वन विभाग के वनाधिकारी भी भाग लेंगे। वन विभाग जिला मेलों और प्रदर्शनियों में भी सहयोग करेगा। आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।
उत्तर प्रदेश- 15 लाख
ओडिशा- 20 लाख
असम- 11.50 लाख
गुजरात- 11 लाख
छत्तीसगढ़- 11 लाख
मध्य प्रदेश- 8 लाख
महाराष्ट्र- 7 लाख
आंध्र प्रदेश- 7 लाख
राजस्थान- 7 लाख
बिहार- 5 लाख
अन्य प्रमुख खबरें
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई गहरी चिंता, 1 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
कूनो पार्क में गूंजी शावकों की किलकारी, ‘मुखी’ ने पांच शावकों को दिया जन्म
जहरीली हवा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नोएडा-गाजियाबाद के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार
यूपी : पीएम सूर्य घर योजना ने बदली तस्वीर, 2.75 लाख से ज्यादा घर रोशन
राजधानी दिल्ली की हवा 'दमघोंटू', एक्यूआई 400 से ऊपर बरकरार
जम्मू कश्मीर: पहलगाम सबसे ठंडा, श्रीनगर और गुलमर्ग में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान
दिल्ली से लेकर लखनऊ तक वायु प्रदूषण का स्तर अत्यंत ‘गंभीर’
दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर बढ़ा, अब स्मॉग और फॉग से भी होगा सामना
दिल्ली-एनसीआर में दीपावली से पहले ही वायु प्रदूषण लाल निशान के पार, गाजियाबाद और नोएडा में बुरा हाल
वन्यजीव संरक्षण में भारत की ऐतिहासिक प्रगति, प्रधानमंत्री मोदी ने की सराहना
TEACHERS DAY 2025 : यूपी में 'एक पौधा मां के नाम' के बाद 'एक पौधा गुरु के नाम'
बाबा ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विधायक योगेश शुक्ला ने किया पौधरोपण
जंगल के हीरो जिम कॉर्बेट: जिन्होंने सैकड़ों जानें बचाईं, फिर शुरू की बाघ संरक्षण की पहल
अवध विश्वविद्यालय से सीख लेने की जरूरत, आधुनिक संयंत्र देगा प्रदूषण की जानकारी