Tere Ishk Mein Box Office Collection: साउथ स्टार अभिनेता धनुष और एक्ट्रेस कृति सेनन की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरे इश्क में' ने बॉक्स ऑफिस धूम मचा दी है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस एक्शन वाली लव स्टोरी ने दर्शकों को शुरुआती वीकेंड में सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हुई है। पहले दिन दमदार कमाई के बाद, फिल्म ने पहले वीकेंड में ताबड़तोड़ नोट छापे हैं। इस बीच विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की फिल्म "गुस्ताख दिल" भी थिएटर में रिलीज हुई, लेकिन इसे कृति सनोन और धनुष की फिल्म जितना ऑडियंस का रिस्पॉन्स नहीं मिला। बॉक्स ऑफिस पर यह साफ है कि "तेरे इश्क़ में" इस हफ़्ते के वीकली कॉम्पिटिशन में सबसे आगे है।
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, "तेरे इश्क में" ने रिलीज के तीसरे दिन 18.75 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने पहले दिन 16 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग की थी और दूसरे दिन भी 17 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म का टोटल बिजनेस अब 51.75 करोड़ हो गया है। फिल्म को आनंद एल. राय ने डायरेक्ट किया है। "रांझणा" और "अतरंगी रे" के बाद, यह उनकी और धनुष की तीसरी फिल्म है जिसे ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।
फिल्म तेरे इश्क में मुक्ति (कृति सेनन) और शंकर (धनुष) की लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है। कॉलेज में शुरू होने वाली एक प्यारी सी लव स्टोरी में मुक्ति शंकर को छोड़कर किसी और से शादी करने के लिए मान जाती है। फिर शंकर आर्मी पायलट बन जाता है। धनुष और कृति को उनकी परफॉर्मेंस के लिए काफी तारीफ मिल रही है। अयूब के कैमियो ने सभी को इम्प्रेस किया है।
दूसरी तरप विजय और फातिमा की फिल्म "गुस्ताख इश्क" बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है। यह कृति सनोन और धनुष की "तेरे इश्क में" के साथ रिलीज़ हुई थी, जो फिल्म के लिए नुकसानदायक साबित हुई। SaccNilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक, "गुस्ताख इश्क" ने पहले दिन 50 लाख, दूसरे दिन 45 लाख और तीसरे दिन सिर्फ 21 लाख रुपये का कारोबार कर पाई। फिल्म ने तीन दिनों में कुल कमाई 1.16 करोड़ रुपये की कमाई पाई है।
अन्य प्रमुख खबरें
Don 3 Controversy: भाईजान सुलझाएंगे 'डॉन 3' विवाद, रणवीर-फरहान की लड़ाई में कूदे सलमान खान
2026-05-29
धुरंधर की क्रेडिट लिस्ट से हटाया गया प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी का नाम
2026-05-29
2026-05-29
2026-05-28
Bharat Bhhagya Viddhaata से कंगना रनौत का फस्ट लुक जारी, फिल्म में दिखेगी गुमनाम योद्धाओं की कहानी
2026-05-28
Anik Dutta Death: फिल्ममेकर अनिक दत्ता का रहष्यमयी तरीके से निधन, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने चौंकाया
2026-05-28
Don 3 Row: रणवीर सिंह का सपोर्ट कर बुरे फंसे डायरेक्टर संजय गुप्ता, FWICE सेक्रेटरी ने जमकर लताड़ा
2026-05-27
2026-05-27
2026-05-26
2026-05-26
घिस घिस घिस....बॉलीवुड में लगा भोजपुरी का तड़का, अक्षरा संग अक्षय कुमार ने मचाया तहलका
2026-05-25
2026-05-25
2026-05-23
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
2026-05-23
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
2026-05-23