Rishabh Tandon Dies: बॉलीवुड लगता है कि किसी की नजर लग गई है। इस बीच फिल्म जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। दिवाली पर जहां अभिनेता गोवर्धन असरानी का निधन हो गया, वहीं दो दिन बाद एक्टर और सिंगर ऋषभ टंडन की हार्ट अटैक ने जान ले ली। जबकि पांच दिन पहले यानी 15 अक्टूबर को पंकज धीर का निधन हो गया था। एक के बाद एक मशहूर हस्तियों के जाने से इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है और फैंस भी सदमे में हैं।
बता दें कि मशहूर गायक और अभिनेता ऋषभ टंडन बुधवार 22 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि ऋषभ टंडन अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने दिल्ली आए थे, और वहीं उनकी मौत हो गई। ऋषभ टंडन अपनी पत्नी ओलेस्या नेडोबेगोवा के साथ मुंबई में रहते थे। वह एक समर्पित कलाकार और दयालु व मिलनसार व्यक्ति थे। उन्हें जानवरों से गहरा लगाव था। उनके निधन की अचानक खबर ने उनके प्रशंसकों, दोस्तों और पूरी इंडस्ट्री को स्तब्ध कर दिया है।
ऋषभ ने अपने करियर में संगीत और अभिनय दोनों में विशिष्टता हासिल की। वह एक विपुल गायक और संगीतकार थे। उनके कई गाने युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुए। उनका मंच नाम 'फ़कीर' था। उनके लोकप्रिय गानों में 'कोई बात है', 'अजनबी शहर', 'ये आशिकी', 'चांद तू', 'धू धू कर के' और 'फकीर की ज़ुबानी' शामिल हैं। उन्होंने 'फकीर - लिविंग लिमिटलेस' और 'रसना: द रे ऑफ़ लाइट' जैसी फिल्मों में भी काम किया। उनके अभिनय और संगीत की इंडस्ट्री में खूब तारीफ हुई।
ऋषभ टंडन ( Rishabh Tandon) के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने रूस की ओलेस्या नेडोबेगोवा से शादी की थी। वह उनकी डिजिटल सीरीज़ की लाइन प्रोड्यूसर थीं। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने शादी कर ली। ऋषभ इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव थे। इंस्टाग्राम पर उनके 449,000 फॉलोअर्स थे। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के मुताबिक, वह भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त थे। वह एक गायक, संगीतकार और अभिनेता भी थे। उनका गाना "इश्क फकीराना" बहुत हिट हुआ था। एक हफ्ते पहले, अभिनेता ने अपनी पत्नी के साथ धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया था। ऋषभ टंडन का निधन संगीत और फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उनका संगीत और अभिनय हमेशा लोगों के दिलों में ज़िंदा रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू