Sikandar Box Office Collection: दर्शकों ने सलमान की फिल्म 'सिकंदर' से मुंह मोड़ लिया है। उम्मीद थी कि फिल्म 'सिकंदर' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी, लेकिन सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म का जादू फीका पड़ गया है। फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन कम होती जा रही है। फिल्म 'सिकंदर' की 10वें दिन की कमाई सामने आ गई है।
अब तक फिल्म 'सिकंदर' ने दुनियाभर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन भारत में इसे काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। भारत में फिल्म की कमाई लगातार कम होती जा रही है। नौवें दिन 'सिकंदर' ने 1.75 करोड़ रुपये कमाए। दसवें दिन इसमें और गिरावट आई और मात्र 1.35 करोड़ रुपये की कमाई हुई। 'सिकंदर' ने अब तक 105.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अगर 'सिकंदर' का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा तो सलमान की यह फिल्म कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों से गायब हो जाएगी।
इस बीच कहा जा रहा है कि दर्शकों को फिल्म 'सिकंदर' की कहानी पसंद नहीं आई। इसलिए कई सिनेमाघर खाली नजर आ रहे हैं। कई जगहों पर 'सिकंदर' के शो कैंसिल किए जा रहे हैं। दो साल बाद भी सलमान खान की फिल्म ने फैंस से मुंह मोड़ लिया है। सलमान और रश्मिका के अलावा फिल्म 'सिकंदर' में काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी हैं। साथ ही फिल्म 'बाहुबली' में कटप्पा का किरदार निभाने वाले एक्टर सत्यराज विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
'The Kerala Story 2' पर भड़कीं स्वरा भास्कर, सोशल मीडिया पर लिखा लंबा-चौड़ा नोट
Bhoot Bangla Teaser: रिलीज हुआ मजेदार टीजर, फैंस बोले- ‘भूल भुलैया 2’
10 दिन तक चली थी 'शोले' के होली सॉन्ग की शूटिंग, बिना मेकअप सेट पर रंग लगाए घूमते थे कलाकार
ओटीटी पर तन्वी द ग्रेट : हौसलों से भर देगा ट्रेलर, भावुक करने देने वाली कहानी ने जीता दर्शकों का दिल