Shakti Kapoor death rumour: अपनी मौत की अफवाह पर आगबबूला हुए शक्ति कपूर, जारी किया वीडियो

खबर सार :-
Shakti Kapoor death rumour: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता शक्ति कपूर की मौत की ख़बरें आ रही है। इस वीडियो पर शक्ति कपूर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए साफ कहा कि इस तरह की हरकत अच्छी नहीं है।

Shakti Kapoor death rumour: अपनी मौत की अफवाह पर आगबबूला हुए शक्ति कपूर, जारी किया वीडियो
खबर विस्तार : -

Shakti kapoor death rumour: सोशल मीडिया के दौर में ख़बरें आग की तरह तेजी से फैल जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड के अभिनेता रहे शक्ति कपूर के मौत की ख़बरें फैलाई जा रही है। फ़िलहाल इस फेक वीडियो पर शक्ति कपूर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने खुद सामने आकर इस बात की पुष्टि की है कि यह खबर झूठी है और वो पूरी तरह स्वस्थ हैं।

क्या है मामला

आजकल इन्टरनेट के जमाने में सोशल मीडिया पर कोई भी खबर फैलते नहीं लगती है। हाल ही में अपनी झूठी मौत की अफवाह का शिकार हुए शक्ति कपूर ने इस पर साफ नाराजगी जाहिर की है। दरअसल पिछले कुछ घन्टों से सोशल मीडिया पर उनकी मौत की खबरें काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिसके बाद उनके चाहने वाले काफी हैरान हो गए कि अचानक ये सब कैसे हुआ। इससे परेशान होकर शक्ति कपूर ने खुद सामने आकर कहा कि वो पूरी तरह स्वस्थ हैं और बिल्कुल सुरक्षित हैं।

अफवाहों पर नाराजगी

अपनी मौत की चौकाने वाली खबर सुनकर शक्ति कपूर खुद को स्वस्थ और सुरक्षित बताने के लिए एक वीडियो शेयर किया और सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा," ये खबर पूरी तरह झूठी है, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा," वह पूरी तरह ठीक है और तंदरुस्त हैं, उन्हें कुछ नहीं हुआ।'' जिसके बाद उनके चाहने वालों ने सुकून की साँस ली। उन्होंने इस तरह की अफवाह न फैलाने की अपील की और साथ में यह भी कहा कि इस तरह की बातें फैलाना अच्छी बात नहीं है।

किन सितारों के साथ हुआ घटना

आजकल लोग अपनी वीडियो वायरल करने के लिए किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इस तरह की अफवाहें पहली बार नहीं हो रही हैं. इससे पहले भी कई ऐसे बड़े फिल्मी सितारों के साथ ऐसा हो चुका है। इनमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, भाग्य श्री, राजपाल यादव, रजा मुराद, काजल अग्रवाल, मुकेश खन्ना, लकी अली, मीनाक्षी शेषाद्रि, आयुष्मान खुराना का नाम शामिल है, जिनकी मौत की झूठी अफवाह फैल चुकी है।

अन्य प्रमुख खबरें