Sambhavna Seth: शादी के 10 साल बाद जुड़वां बच्चों की मां बनीं संभावना सेठ, 7 IVF फेलियर के बाद मिली दोहरी खुशी

खबर सार :-
Sambhavna Seth Welcomes Twins Baby: टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ मां बन गई हैं। संभावना ने जुड़वा बच्चों के स्वागत की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है।
Sambhavna Seth: शादी के 10 साल बाद जुड़वां बच्चों की मां बनीं संभावना सेठ, 7 IVF फेलियर के बाद मिली दोहरी खुशी
खबर विस्तार : -

Sambhavna Seth Welcomes Twins Baby: टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस संभावना सेठ के दरवाजे पर आखिरकार खुशियों ने दस्तक दे ही दी। शादी के 10 साल बाद  संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी माता-पिता बन गए हैं। इस कपल ने सरोगेसी (Surrogacy) के जरिए जुड़वा बच्चों (एक बेटा और एक बेटी)  का अपनी जिंदगी में स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों के साथ इस खास पल को शेयर किया और अपनी भावनाओं को ज़ाहिर किया। फैंस बेहद खुश हैं और इस जोड़े को बधाइयां दे रहे हैं।

Sambhavna Seth: सोशल मीडिया पर शेयर की खुशखबरी 

संभावना सेठ ने अपने पति अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi) के साथ इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के ज़रिए उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों (Twins Baby) के जन्म की घोषणा की। पोस्ट के साथ उन्होंने हॉस्पिटल की कई तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें दोनों बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। एक तस्वीर में संभावना की आंखों में खुशी के आंसू साफ देखे जा सकते हैं, जबकि अविनाश उनके बगल में खड़े होकर उन्हें दिलासा देते और सहारा देते नजर आ रहे हैं।

घर आए लक्ष्मी-गणेश

पोस्ट के साथ संभावना और अविनाश ने लिखा, "इस साल दिवाली हमारे घर तय समय से पहले ही आ गई है। लक्ष्मी और गणेश दोनों ही घर आ गए हैं। हम भगवान के शुक्रगुज़ार हैं। हर हर महादेव।" इस खास मौके पर इस जोड़े अब सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।

Sambhavna Seth: 7 बार फेल हुए IVF के बाद मिली खुशी

संभावना सेठ के लिए माता-पिता बनने का सफ़र बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। उन्होंने पहले भी कई मौकों पर अपनी मुश्किलों के बारे में खुलकर बात की है। संभावना ने बताया कि मां बनने की चाह में उन्होंने लगभग 10 साल तक लगातार कोशिश की। इस दौरान उन्होंने सात बार IVF ट्रीटमेंट करवाया; लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। 

उन्हें कई बार  मिसकैरेज का दर्द सहना पड़ा और ट्रीटमेंट के कारण होने वाली शारीरिक और मानसिक मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। लंबे संघर्ष और कई नाकाम कोशिशों के बाद, संभावना और अविनाश ने सरोगेसी का रास्ता चुना। इसी प्रक्रिया के ज़रिए आज वे जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं।

ये भी पढ़ेंः- 'Peddi' की सफलता के लिए 'तिरुपति बालाजी' के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, नंगे पांव चढ़ी 3,550 सीढ़ियां

अन्य प्रमुख खबरें