Salman Khan Security Breach: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई है। दो दिन के अंदर दो अज्ञात व्यक्तियों ने सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की। सबसे पहले 20 मई मंगलवार को मई को एक व्यक्ति ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी, जिसे सुरक्षा गार्डों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। अगले दिन यानी 21 मई की रात को एक महिला ने भी सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया जिसे मुंबई पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
मुंबई पुलिस ने इन दोनों घटनाओं की पुष्टि की है। मुंबई पुलिस के मुताबिक ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने रात करीब साढ़े तीन बजे सलमान के घर में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि महिला बिल्डिंग की लिफ्ट से सीधे सलमान के घर पहुंची। जहां गैलेक्सी अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्डों ने महिला को पकड़ लिया और बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गुरुवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया।
इससे पहले एक सख्स मंगलवार 20 मई की सुरक्षा तोड़कर सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया था, लेकिन सुरक्षा गार्डों ने धर दबोचा। पकड़ गए सख्स का नाम जितेंद्र कुमार सिंह है, वह छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। अब पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि वह सलमान खान के घर क्यों गया था? उसका क्या इरादा था? या वह उनका प्रशंसक है या इसके पीछे कोई और वजह है।
बता दें कि पिछले महीने उन्हें मुंबई के वर्ली ट्रैफिक डिपार्टमेंट के वॉट्सऐप नंबर पर एक धमकी भेजी गई थी, जिसमें कहा गया था कि वे अभिनेता के घर में घुसकर उन्हें जान से मार देंगे। इतना ही नहीं, सलमान की कार को बम से उड़ाने की भी धमकी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और अभिनेता के गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा बढ़ा दी गई।
गौरतलब है कि 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। महाराष्ट्र सरकार की ओर से उन्हें वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। 14 अप्रैल 2024 को उनके घर पर फायरिंग हुई थी। उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। ऐसे में किसी अज्ञात व्यक्ति के उनके घर में घुसने के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू