Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के भाईजान यानी अभिनेता सलमान खान आज (27 दिसंबर) अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान हिंदी सिनेमा के सक्सेसफुल सुपरस्टार में से एक हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। हमेशा की तरह, इस बार भाईजान ने अपना खास दिन पनवेल में अपने फार्महाउस पर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ मनाया। इस प्राइवेट पार्टी में परिवार के सदस्यों के अलावा, इंडस्ट्री के कुछ खास दोस्त और डायरेक्टर शामिल हुए।
अपने जन्मदिन के लिए, सलमान खान ने सिंपल लुक चुना। उन्होंने एक सिंपल ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस पहनी थी। एक्टर का जन्मदिन खास बनाने के लिए एक बड़ा केक लाया गया, जिसे उन्होंने काटा और अपने हाथों से पैपराजी को खिलाया। इस मौके उनके भाई अरबाज खान पत्नी शूरा खान और भतीजों के साथ नजर आए। कुछ फैंस भी एक्टर को जन्मदिन की बधाई देने के लिए मौजूद थे, जो उनके साथ सेलिब्रेट करने के लिए केक लेकर आए थे।
इसके अलावा संगीता बिजलानी, रकुल प्रीत सिंह, मीका सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, आदित्य रॉय कपूर और जेनेलिया डिसूजा अपने बच्चों के साथ सलमान की बर्थडे पार्टी में शामिल होते दिखे। एक्टर ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी के चेहरों पर बड़ी मुस्कान थी। वहीं सोशल मीडिया पर कई बड़े सितारों एक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
इतना ही नहीं आज सलमान खान के फैंस के लिए भी खास दिन है। क्योंकि सूत्रों की माने तो सलमान खान आज अपनी आने वाली फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' से जुड़ा एक बड़ा अपडेट शेयर कर सकते है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह या तो फिल्म का टीजर होगा या कोई और जरूरी चीज़, जो उनके फैंस के लिए एकदम सही बर्थडे गिफ्ट होगा। अब तक फिल्म के सिर्फ कुछ पोस्टर ही रिलीज। फिल्म में सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। दोनों सितारों के बीच उम्र के फासले को लेकर भी काफी चर्चा हुई है। इस फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू