Karva Chauth Mehndi Design : देशभर में शुक्रवार यानी 10 अक्टूबर को करवा चौथ का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाओं ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसी बीच, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी अपने हाथों पर पति निक जोनस (Nick Jonas) के नाम की मेहंदी लगवाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मेहंदी डिजाइन का एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है।
प्रियंका ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका अपने हाथों पर मेहंदी का डिजाइन (Mehndi Design) दिखा रही हैं। अभिनेत्री ने मेहंदी पर निक का नाम भी लिखवाया है। प्रियंका ही नहीं, उनकी बेटी मालती ने भी अपने नन्हे हाथों पर मेहंदी लगाई। मालती के क्यूट नन्हे हाथ बेहद प्यारे लग रहे हैं। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "शिरीन चारनिया, इस करवा चौथ पर अपकी पसंद का काम कर रही हूं ..."
दरअसल शिरीन चारनिया एक मेहंदी आर्टिस्ट हैं जिन्होंने कई मशहूर हस्तियों को मेहंदी लगाई है। प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहकर भी सारे भारतीय त्योहार सेलिब्रेट करती हैं। वो हर साल करवा चौथ का व्रत भी रखती हैं। प्रियंका पहले भी कई इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि निक उनके धर्म का सम्मान करते हैं और वह सभी ईसाई रीति-रिवाजों का पालन भी करती हैं। उनके घर में दोनों धर्मों के त्योहारों को महत्व दिया जाता है, और वह मालती को भी दोनों धर्मों के बारे में जानकारी दे रही हैं।
बता दें कि निक जोनस और प्रियंका (Priyanka Chopra) की शादी 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। इस जोड़े ने हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। उन्होंने 2022 में सरोगेसी के जरिए बेटी को जन्म दिया जिसका नाम मालती है। काम की बात करें तो, प्रियंका निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म "SSMB 29" में काम कर रही हैं। प्रियंका को एक हफ़्ते पहले ही मुंबई में बुलगारी के एक इवेंट में देखा गया था। अभिनेत्री ब्रांड की वैश्विक ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके बाद, प्रियंका देवी दुर्गा का आशीर्वाद लेने एक पंडाल गईं और अपने बैंगनी रंग के लुक से सुर्खियां बटोरीं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sonam Kapoor: दूसरी बार मां बनने के बाद सोनम कपूर ने किया पहला पोस्ट, दिखाई बेटे की झलक
Dhurandhar 2 Box Office Collection: धीमी पड़ी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हनुमान जयंती विशेष : दारा सिंह से लेकर दानिश अख्तर तक, 'संकट मोचन' के किरदार छाए ये सितारे
Isha Rikhi: मशहूर रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन है 'ईशा रिखी' जिन्हें बनाया अपना हमसफर