Panchayat 4: अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों लगातार चर्चा में बनी है। नीना गुप्ता (Neena Gupta ) ने सोशल मीडिया पर अपनी पसंदीदा कोल्हापुरी चप्पल के पीछे की कहानी शेयर की, जो उन्हें दिवंगत अभिनेता लक्ष्मीकांत बेर्डे ने तोहफे में दी थी। नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कोल्हापुरी चप्पल पहनकर चलती नजर आ रही हैं। वह इसके पीछे की कहानी भी बता रही हैं।
वीडियो में नीना गुप्ता कहती सुनाई दे रही हैं, "इन दिनों कोल्हापुरी चप्पलों की डिमांड बहुत ज्यादा है। एक बार मैंने लक्ष्मीकांत बेर्डे के साथ कुछ काम किया था। मुझे ठीक से याद नहीं है कि वह क्या था। तब मैंने लक्ष्मीकांत जी से कहा, 'क्या आप मेरे लिए कोल्हापुर से चप्पल ला सकते हैं?' लक्ष्मीकांत जी ने 'हां' कहा और उन्होंने ये चप्पलें गिफ्ट कर दीं। ये सबसे खूबसूरत और हाथ से बनी हैं। ''
नीना गुप्ता ने इन चप्पलों को अपनी पसंदीदा चप्पल बताया। लक्ष्मीकांत बेर्डे को याद करते हुए उन्होंने कहा, "आप अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन मैं आपसे प्यार करती हूं। " नीना गुप्ता ने अपना वीडियो शेयर करते हुए छोटा सा कैप्शन दिया, ''रियल इज रियल'' यानी, ''रियल ही रियल है।''
वर्क फ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता 'मेट्रो... इन दिनों' और Panchayat 4 को लेकर चर्चा में हैं। वो इन दोनों कामों की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। वो अनुपम खेर के साथ फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' में नजर आ रही हैं। ये फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'पंचायत' सीरीज की बात करें तो इसमें नीना ने मंजू देवी का किरदार निभाया है।
हाल ही में रिलीज हुए चौथे सीजन में दिखाया गया था कि मंजू देवी पंचायत चुनाव हार जाती हैं. ऐसे में फैंस उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। इसके अगले सीजन का इंतजार है। फिल्म हो या सीरीज, दर्शक नीना गुप्ता की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि उम्र चाहे जो भी हो, अगर एक्टिंग में सच्चाई और गहराई है तो दर्शक हमेशा उसकी सराहना करते हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sonam Kapoor: दूसरी बार मां बनने के बाद सोनम कपूर ने किया पहला पोस्ट, दिखाई बेटे की झलक
Dhurandhar 2 Box Office Collection: धीमी पड़ी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हनुमान जयंती विशेष : दारा सिंह से लेकर दानिश अख्तर तक, 'संकट मोचन' के किरदार छाए ये सितारे
Isha Rikhi: मशहूर रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन है 'ईशा रिखी' जिन्हें बनाया अपना हमसफर
'धुरंधर 2' में अतीक अहमद का नोटबंदी और ISI-आतंकी संगठनों से क्या है कनेक्शन ? यूपी में गरमाई सियासत