नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' के चर्चित और विवादित गीत ‘सरके चुनर’ को लेकर मचे बवाल के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) द्वारा जारी समन के बाद, नोरा आज यानी गुरुवार सुबह 11:30 बजे आयोग के सामने पेश होंगी।
फिल्म 'केडी द डेविल' के इस गाने में नोरा फतेही और दिग्गज अभिनेता संजय दत्त नजर आए थे। गाने के रिलीज होते ही इसके बोल और फिल्मांकन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कई महिला संगठनों और सामाजिक समूहों ने गाने की प्रस्तुति को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ और अश्लील करार देते हुए कड़ी आपत्ति जताई थी। इन शिकायतों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग ने अभिनेत्री को जवाब-तलब के लिए बुलाया है।
उल्लेखनीय है कि इसी मामले में अभिनेता संजय दत्त पहले ही (27 अप्रैल को) आयोग के सामने उपस्थित हो चुके हैं। उन्होंने अपनी भूमिका पर खेद जताते हुए लिखित माफीनामा सौंपा था। संजय दत्त ने स्पष्ट किया था कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था। प्रायश्चित के तौर पर उन्होंने 50 आदिवासी बच्चियों की शिक्षा का खर्च उठाने का संकल्प भी लिया और भविष्य में गरिमापूर्ण कंटेंट का हिस्सा बनने का वादा किया।
आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर इस मामले में कलाकारों की सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर बेहद गंभीर हैं। आज होने वाली सुनवाई में नोरा फतेही से गाने के निर्माण, उनके प्रदर्शन और इसमें दिखाए गए दृश्यों पर तीखे सवाल पूछे जा सकते हैं। आयोग का मानना है कि मनोरंजन के नाम पर महिलाओं के सम्मान से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि नोरा आयोग के सामने अपना क्या पक्ष रखती हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
‘राजा शिवाजी’ की सफलता पर खुलासा: एक्टर्स ने ली कितनी फीस? रितेश देशमुख ने बताई पूरी सच्चाई
हीरामंडी को 2 साल पूरे होने पर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने जारी किया भावुक पोस्ट
तमिल के सुपरस्टार से तमिलनाडु सीएम तक का सफर, तृषा कृष्णन ने दी विजय थलापति को बधाई
90 दशक का ये सुपरस्टार आज बहन के घर रहने को मजबूर
अपना घर होने के बावजूद, किराए पर अकेले क्यों रहते हैं भारती के पति
वाझा-2 ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है ये दमदार फिल्म
रितेश देशमुख बने मराठी बॉक्स आफिस के किंगमेकर, राजा शिवाजी के साथ इन फिल्मों ने मचाई गदर
कर्ज में डूबी बॉलीवुड की ये बड़ी हस्ती, POCSO केस में बुरी तरह फंसा
जबलपुर क्रूज हादसे पर सोनू सूद ने उठाई सुरक्षा की मांग, लाइफ जैकेट की अनिवार्यता की अपील
राजा शिवाजी ने रिलीज से पहले की जबरजस्त कमाई, जानें किस फिल्म को छोड़ा पीछे
Bhooth Bangla Box Office: मंगलवार को 'भूत बंगला' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर बरसे नोट