Mirzapur The Movie: देश की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक, 'Mirzapur' (मिर्जापुर) अब बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। Excel Entertainment (एक्सेल एंटरटेनमेंट ) और Amazon Studios (अमेजन स्टूडियोज ) ने इस ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइज़ी को फिल्म रूप में पेश करने की घोषणा की है। नई फिल्म का नाम 'मिर्जापुर: द फिल्म' होगा। इसे पुनीत कृष्णा ने बनाया है और गुरमीत सिंह ने निर्देशित किया है।
बता दें कि 'Mirzapur' ने अपने दो सीजन में दर्शकों के बीच जो लोकप्रियता हासिल की, वह बेजोड़ थी। शो के किरदार, संवाद और कहानी ने भारतीय OTT इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसी बीच, फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशंसक अपने पसंदीदा किरदारों, कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) को और गुड्डू पंडित (अली फजल) को वीडियो में फिर से साथ देखकर बेहद खुश हैं।
रामनगर किले और वाराणसी की पुरानी गलियों में हो रही शूटिंग की झलकियों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अली फजल के साथ दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना त्रिपाठी) और अभिषेक बनर्जी भी हैं। पंकज त्रिपाठी के नए लुक से प्रशंसक बेहद प्रभावित हैं। कई लोग कह रहे हैं, "यह मज़ेदार होने वाला है।"
माना जा रहा है कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाने वाली संघर्ष, शक्ति और बदले की कहानी को एक नया रूप देगी। निर्माताओं के अनुसार, "मिर्जापुर: द फिल्म" 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिनेमाघरों में रिलीज होने के आठ हफ्ते बाद यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। जो भारत समेत 240 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म में सीरीज के आइकॉनिक किरदार जैसे कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फज़ल) और मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु) के साथ अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
10 दिन तक चली थी 'शोले' के होली सॉन्ग की शूटिंग, बिना मेकअप सेट पर रंग लगाए घूमते थे कलाकार
ओटीटी पर तन्वी द ग्रेट : हौसलों से भर देगा ट्रेलर, भावुक करने देने वाली कहानी ने जीता दर्शकों का दिल
'द ब्लफ' में प्रियंका चोपड़ा का अभिनय देख हैरान हुए एसएस राजामौली, पूरी टीम को दी बधाई
Raghav Chadha और परिणीति चोपड़ा ने शेयर की बेटे नीर के नर्सरी रूम की खूबसूरत तस्वीरें
थलपति पर बेवफाई का आरोप, विजय-संगीता के 27 साल पुराने रिश्ते में पड़ी दरार ! पत्नी ने मांगा तलाक
27 फरवरी को नहीं रिलीज होगी 'यादव जी की लव स्टोरी', विरोध के बीच मेकर्स ने टाली फिल्म की रिलीज डेट
Vijay-Rashmika Wedding: दो रस्मों से होगी रश्मिका और विजय की शादी, दिखेगी सांस्कृतिक विविधता की झलक