Tu meri main tera trailer: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में प्यार, हंसी-मजाक और इमोशन का ऐसा तड़का लगाया गया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
ट्रेलर की शुरुआत कार्तिक आर्यन के प्रभावशाली वॉयसओवर से होती है। वह कहते हैं, “कोई कहता है फ्यूचर के बारे में सोचो, तो कोई कहता है पास्ट को देखकर चलो, मैं मानता हूं आज में जियो। यहां, इस पल-सिर्फ हम दोनों।” इस डायलॉग के साथ ही कहानी का रोमांटिक मूड सेट हो जाता है। कार्तिक फिल्म में रेहान उर्फ ‘रे’ के किरदार में नजर आते हैं, जो बेफिक्र, बिंदास और जिंदगी को खुलकर जीने वाला युवक है।
अनन्या पांडे फिल्म में भूमि वर्धन के किरदार में दिखाई दे रही हैं। उनकी एंट्री ट्रेलर में एक फ्रेशनेस लेकर आती है। रेहान और भूमि की पहली मुलाकात एयरपोर्ट पर होती है, जहां से दोनों के बीच नोक-झोंक, दोस्ती और धीरे-धीरे रोमांस की शुरुआत होती है। दोनों की केमिस्ट्री ट्रेलर में काफी क्यूट और नेचुरल लग रही है।

ट्रेलर में कार्तिक और अनन्या की मजेदार बातचीत, छोटी-छोटी नोक-झोंक और शरारती पल दर्शकों को बांधे रखते हैं। डांस सीक्वेंस, ट्रैवल सीन और मस्ती भरे मोमेंट्स फिल्म को एक परफेक्ट रोमांटिक-कॉमेडी का रूप देते हैं। कार्तिक का कूल अंदाज और सिक्स पैक बॉडी भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है।
ट्रेलर सिर्फ हंसी-मजाक तक सीमित नहीं है। इसमें इमोशनल सीन भी देखने को मिलते हैं। खास तौर पर कार्तिक का यह डायलॉग दर्शकों को छू जाता है, “जो मर्द अपनी पसंदीदा औरत के लिए कुर्बानी न दे, वो मर्द, मर्द नहीं होता।” इसके जरिए फिल्म रिश्तों, त्याग और प्यार की गहराई को दिखाने का संकेत देती है।
ट्रेलर में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ की झलक भी दिखाई गई है, जो कहानी को और मजबूती देती है। फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स और नमः पिक्चर्स के बैनर तले हुआ है। करण जौहर समेत कई नामचीन प्रोड्यूसर्स इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स करण श्रीकांत शर्मा ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक की जिम्मेदारी विशाल-शेखर की जोड़ी ने संभाली है।
अन्य प्रमुख खबरें
Internet पर धमाल मचा रहा 'टॉक्सिक' का Teaser, जानें... किन फिल्मों से मिलेगी 'रॉकिंग स्टार' को टक्कर
Salim Khan: सलीम खान की हालत गंभीर ! ICU में भर्ती, शूटिंग छोड़ लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
ओटीटी पर सैयामी खेर और गुलशन देवैया की '8 एएम मेट्रो', अभिनेत्री ने बताया दिल के करीब
Jai Somnath Teaser: संजय लीला भंसाली दिखाएंगे सोमनाथ मंदिर का संघर्षमयी इतिहास, रिलीज हुआ टीजर
तुम्हारा वो इलाज करेंगे 7 पुस्तें याद रखेंगी...रणवीर और रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी
'ओ रोमियो' ने जीता दिल, दर्शकों को भाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री,
Rajendra Nath Best Comedian : हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम दौर के हंसी के सितारे