Kis Kis Ko Pyaar Karoon 2: मशहूर अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा ने रविवार को अपनी आने वाली फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' का नया पोस्टर शोसल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह हीरोइन के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कॉमेडियन ने अपने फैन्स को राम नवमी की शुभकामनाएं भी दी हैं।
कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रविवार को 'किस किस को प्यार करूं 2' के नए पोस्टर की झलक शेयर की। इसमें कॉमेडियन दूल्हे के लुक में नजर आ रहे हैं। उनके साथ दुल्हन भी है। दोनों हाथ जोड़कर प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, एक्ट्रेस का आधा चेहरा घूंघट से ढका हुआ है, जबकि कपिल भगवान की तरफ देख रहे हैं।
ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी मुश्किल परिस्थिति से निकलने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। पोस्टर में कपिल के चेहरे पर जहां तनाव दिख रहा है, वहीं अभिनेत्री के चेहरे पर बनी लकीरें सुखद भावनाओं की ओर इशारा कर रही हैं। कपिल ने कैप्शन में लिखा, "आप सभी को श्री राम नवमी की शुभकामनाएं।"
बता दें कि किस किसको प्यार करूं 2 फिल्म 2015 में आई 'किस किस को प्यार करूं' का सीक्वल है। जिसका निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। 16 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की कहानी अनुकल्प गोस्वामी ने लिखी थी। कपिल शर्मा स्टारर इस फिल्म में कई अभिनेत्रियों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। कपिल शर्मा को आखिरी बार फिल्म 'क्रू' में कैमियो करते देखा गया था। इस फिल्म में करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन भी थीं।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू