Border 2 Trailer Release : देशभक्ति सिनेमा के इतिहास में एक बार फिर जोश और जुनून की वापसी हो चुकी है। ‘गदर 2’ (Gadar 2) की ऐतिहासिक सफलता के बाद अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) अब अपनी आइकॉनिक वॉर फिल्म ‘बॉर्डर’ (Border ) के सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ (Border 2) के जरिए बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। 15 जनवरी, आर्मी डे (15 January Army Day) के खास अवसर पर फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए।
‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर शुरू होते ही सनी देओल की दमदार आवाज देशभक्ति की भावना को झकझोर देती है। उनका संवाद यह साफ कर देता है कि एक सैनिक के लिए सीमा सिर्फ ज़मीन की रेखा नहीं, बल्कि मातृभूमि से किया गया एक अटूट वादा होती है। ट्रेलर आगे बढ़ते हुए युद्धभूमि, फौजियों की रणनीति, दोस्ती, बलिदान और दुश्मन से लोहा लेते जांबाज़ों की कहानी को प्रभावशाली ढंग से सामने लाता है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty ) अहम भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं। खास बात यह है कि वरुण धवन ने फिल्म में मेजर होशियार सिंह का किरदार निभाया है, जो एक वास्तविक युद्ध नायक की कहानी से प्रेरित है। महिला किरदारों में मोना सिंह (Mona Singh), सोनम बाजवा (Sonam Bajwa), आन्या सिंह (Anya Singh) और मेधा राणा (Medha Rana) शामिल हैं, जो कहानी को भावनात्मक गहराई प्रदान करती हैं।
ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूज़िक देशभक्ति की भावना को और प्रबल करता है। युद्ध के दृश्य, सैनिकों के चेहरे पर झलकता आत्मविश्वास और मातृभूमि के लिए मर मिटने का संकल्प दर्शकों को 1997 की ‘बॉर्डर’ की याद दिला देता है। सनी देओल की मौजूदगी हर फ्रेम में फिल्म को ऊँचाई देती है। ट्रेलर के अंत में सनी देओल का तीखा और जोशीला संवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि देशभक्ति संवादों में उनका कोई मुकाबला नहीं।
ट्रेलर रिलीज से पहले सनी देओल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की घोषणा की थी। उन्होंने इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक गाथा बताया। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में नौसेना के जवानों के साथ बिताए गए पलों की तस्वीरें भी साझा कीं, जिनमें उनका देशप्रेम साफ झलकता है। गौरतलब है कि ‘बॉर्डर 2’ का टीज़र 16 दिसंबर 2025 (विजय दिवस) पर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब ट्रेलर देखने के बाद फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है। फिल्म के कुछ देशभक्ति गीत पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं, जिन्हें खूब सराहा गया।
निर्देशक अनुराग सिंह (Director Anurag Singh) के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस (Republic Day 2026) के लंबे वीकेंड पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने किया है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध (1971 Indo-Pak War) की पृष्ठभूमि पर आधारित है और नई पीढ़ी को भारतीय सैनिकों के शौर्य से परिचित कराने का प्रयास है।
अन्य प्रमुख खबरें
Asha Bhosle Died: नहीं रही दिग्गज गायिका 'आशा भोसले', मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस
Sonam Kapoor: दूसरी बार मां बनने के बाद सोनम कपूर ने किया पहला पोस्ट, दिखाई बेटे की झलक
Dhurandhar 2 Box Office Collection: धीमी पड़ी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हनुमान जयंती विशेष : दारा सिंह से लेकर दानिश अख्तर तक, 'संकट मोचन' के किरदार छाए ये सितारे