Avinash Agarwal Indian Donald Trump: इंडियन डोनाल्ड ट्रंप ने मचाई धूम! अविनाश अग्रवाल की मिमिक्री ने जीता सबका दिल

खबर सार :-
हाल ही में सोशल मीडिया पर इंडियन डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी एक्टिंग और मिमिक्री से तहलका मचा दिया है। बता दें कि इंडियाज गॉट लेटेंट के सीजन- में डोनाल्ड की भूमिका निभाने वाले कॉमेडियन का नाम अविनाश अग्रवाल है।
Avinash Agarwal Indian Donald Trump: इंडियन डोनाल्ड ट्रंप ने मचाई धूम! अविनाश अग्रवाल की मिमिक्री ने जीता सबका दिल
खबर विस्तार : -

Avinash Agarwal Indian Donald Trump: समय रैना की कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट का दूसरा सीजन आ चुका है। इस शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान अविनाश अग्रवाल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मिमिक्री कर सबका ध्यान आकर्षित कर लिया। इस समय सोशल मीडिया पर वो काफी छाए हुए हैं। 

Avinash Agarwal Indian Donald Trump: अविनाश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मिमिक्री की

समय रैना का पिछला सीजन रणवीर इलाहाबादिया के कमेंट्स के कारण काफी विवादों से घिरा हुआ था। अब इसके दूसरे सीजन की शुरुआत में अविनाश ने अपनी एक्टिंग के दम पर सबका ध्यान बटोर लिया है। जैसे ही उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वेशभूषा में मंच पर पहुंचे, पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अविनाश एनर्जी के साथ ट्रंप की मिमिक्री की और शो में शामिल सेलिब्रिटी पर एक के बाद एक पंच दिए, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। इस परफॉर्मेंस के बाद जजों ने उनके कॉमिक सेंस और स्टेज प्रेजेंस की काफी तारीफ की और उन्हें बेहतरीन नंबर दिए। बात करें शरवरी की तो उन्होंने अविनाश को 9.5 अंक दिए। 

Avinash Agarwal Indian Donald Trump: बेहतर शो होस्ट रह चुके हैं अविनाश 

बात करें अविनाश के सिनेमा की जर्नी की तो वो पिछले कई सालों से थिएटर और परफॉर्मिंग आर्ट्स की दुनिया में सक्रिय हैं। वो एक कॉमेडियन होने के साथ-साथ राइटर, वॉइस आर्टिस्ट और शो के होस्ट भी हैं। प्रसिद्ध टिकट बुकिंग प्लेटफार्म बुकमाईशो के अनुसार अविनाश अब तक पूरे भारत में 200 से ज्यादा लाइव शो के लेखक रह चुके हैं। इसके साथ ही उनके परफार्मर भी रह चुके हैं। उनके इंस्टग्राम पर लगभग 94,000 फॉलोअर्स हैं। उनका पहले का रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है। वो कॉमेडी के अलावा मनीषा कोइराला, अभय देओल, जॉनी लीवर और अनुराग कश्यप जैसे दिग्गज फिल्मी कलाकारों के शो को होस्ट कर चुके हैं।  

Avinash Agarwal Indian Donald Trump: दुनिया के टॉप 30 स्पीकर्स की लिस्ट में शामिल- अविनाश

इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के साथ कई ब्रांड्स की स्क्रिप्ट पर लेखक और परफॉर्मर के तौर पर काम किया है। वह देश के साथ-साथ विदेशों में भी अपना नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने अमेरिका में आयोजित होने वाली दुनिया की प्रतिष्ठित पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता टोस्टमास्टर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ पब्लिक स्पीकिंग में भारत की प्रस्तुति दी है। इस कंप्टीशन के बीच अविनाश ने अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन करते हुए दुनिया के टॉप 30 स्पीकर्स की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। 

ये भी पढ़ें: Dimple Chaudhary Controversy: वायरल वीडियो पर हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का जवाब, बोलीं- ट्रोलिंग से टूटी हूं, मुझे बदनाम न करें

अन्य प्रमुख खबरें