Avatar 3 Box Office Collection Day: जेम्स कैमरन की हॉलीवुड साइंस-फिक्शन एक्शन-एडवेंचर फिल्म 'अवतार फायर एंड ऐश' आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धूम मचा दी है। भारतीय सिनेमा में रणवीर सिंह की धुरंधर के मौजूदा क्रेज को देखते हुए, उम्मीद थी कि अवतार की कमाई पर असर पड़ेगा। हालांकि, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर तगड़ा कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया।
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, Avatar Fire and Ash' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन 20 करोड़ की तगड़ी ओपनिंग की। हालांकि यह आदित्य धर की धुरंधर के 15वें दिन के कलेक्शन से कम है, फिर भी फिल्म को अच्छी शुरुआत कहा जा सकता है। इंग्लिश भाषा के सिनेमाघरों में इसकी ऑक्यूपेंसी 69.68 प्रतिशत रही, जबकि हिंदी भाषा के सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी 66.1 प्रतिशत रही। उम्मीद है कि पहले वीकेंड में अवतार 3 की कमाई बढ़ सकती है। जहां तक धुरंधर की बात है, फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं, और अवतार 3 की रिलीज के साथ, लोगों को लगा था कि इसकी कमाई कम हो जाएगी, लेकिन 'धुरंधर' ने अपने 15वें दिन भी 22.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
बता दें कि जब जेम्स कैमरन ने 2009 में फिल्म 'अवतार' रिलीज की थी, तो यह पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी और इतनी कमाई की थी कि यह सालों तक इस मामले में नंबर वन बनी रही। इसके बाद, इसका दूसरा पार्ट, 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर', जो 2022 में रिलीज हुआ, उसने भी करोड़ों रुपये कमाए। इस बीच, फिल्म का तीसरा पार्ट, 'अवतार: फायर एंड ऐश', अब सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है और बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। यह देखना बाकी है कि 'अवतार 3 साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन पाएगी या नहीं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sonam Kapoor: दूसरी बार मां बनने के बाद सोनम कपूर ने किया पहला पोस्ट, दिखाई बेटे की झलक
Dhurandhar 2 Box Office Collection: धीमी पड़ी धुरंधर 2 की रफ्तार, जानें अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हनुमान जयंती विशेष : दारा सिंह से लेकर दानिश अख्तर तक, 'संकट मोचन' के किरदार छाए ये सितारे
Isha Rikhi: मशहूर रैपर बादशाह ने गुपचुप रचाई शादी, जानें कौन है 'ईशा रिखी' जिन्हें बनाया अपना हमसफर
'धुरंधर 2' में अतीक अहमद का नोटबंदी और ISI-आतंकी संगठनों से क्या है कनेक्शन ? यूपी में गरमाई सियासत