BandarTeaser: फिल्म ''बंदर'' का टीजर रिलीज होती ही इसमें धमाल मचा दिया है। फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म इस साल का मच अवेटेड मूवी रहा है। इस फिल्म का टीजर 7 मई को रिलीज हुआ है। इसमें बॉबी देओल काफी नए अवतार में नजर आ रहे हैं। इसका टीजर इतना हिट रहा कि लोग फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।
एनिमल में अपनी शानदार एक्टिंग से पूरे बॉलीवुड पर अपना जलवा बिखरने वाले बॉबी देओल अब अनुराग कश्यप की धमाकेदार मूवी बंदर में नजर आयेंगे। फिल्म का टीजर 7 मई को रिलीज हुआ। इसमें बॉबी देओल काफी नए अंदाज में दिख रहे हैं। उनकी पहली झलक 70 के दशक के डिस्को डांसर के रूप में नजर आई। स्टेज पर चमकदार जैकेट पहनकर गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में भी यह फिल्म के टीजर ने ही कहानी के कई पहलुओं को सामने रखा है, जिसे देख दर्शकों में हलचल मच गई है।
अपनी दमदार और अनुभवी फिल्म मेकिंग के लिए मशहूर अनुराग कश्यप ''बंदर'' के साथ एक बार फिर इमोशनल रूप से अस्थिर रिश्तों और कॉम्पलिकेटेज किरदारों को स्क्रीन पर उतारने की कोशिश में जुटे हुए हैं। हालांकि टीजर में फिल्म को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसके डायलॉग और ड्रामा दर्शकों को सीट से बांधे रखने के लिए काफी है।
इस फिल्म के रिलीज की बात करें तो यह सिनेमाघरों में जून 2026 को रिलीज होगा। निखिल द्विवेदी की सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स द्वारा निर्मित और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा प्रोड्यूस ये फिल्म अनुराग कश्यप के साथ बॉबी देओल का पहला कोलैबोरेशन है। बॉबी देओल के अलावा, फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, रिद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले सहित कई जाने-माने कलाकार हैं। इसका स्क्रीनप्ले सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, जो पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसी फ़िल्मों के लिए काफी फेमस हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Shakti Kapoor death rumour: अपनी मौत की अफवाह पर आगबबूला हुए शक्ति कपूर, जारी किया वीडियो
The last tenant film: 25 साल बाद रिलीज हुई 'द लास्ट टेनेंट', इरफान खान विद्या बालन मेन लीड रोल में
Raja Shivaji Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' का जलवा बरकरार, छठे दिन भी की तगड़ी कमाई
Nora Fatehi NCW Hearing : 'सरके चुनर' विवाद, महिला आयोग के समक्ष अपनी सफाई पेश करेंगी नोरा फतेही
‘राजा शिवाजी’ की सफलता पर खुलासा: एक्टर्स ने ली कितनी फीस? रितेश देशमुख ने बताई पूरी सच्चाई
हीरामंडी को 2 साल पूरे होने पर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली ने जारी किया भावुक पोस्ट
तमिल के सुपरस्टार से तमिलनाडु सीएम तक का सफर, तृषा कृष्णन ने दी विजय थलापति को बधाई
90 दशक का ये सुपरस्टार आज बहन के घर रहने को मजबूर
अपना घर होने के बावजूद, किराए पर अकेले क्यों रहते हैं भारती के पति
वाझा-2 ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है ये दमदार फिल्म