Andrea del Val Attacked at Cannes Hotel: 2025 की मिस वेनेजुएला एंड्रिया डेल वाल के साथ एक बेहद चौकानें वाला मामला सामने आया है। कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में ठहरी मिस वाल पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई है। यह हमला चर्चित सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जियोवानी लगुना ने किया है। इस घटना से होटल में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद वहां मौजूद अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लगुना को गिरफ्तार कर लिया।
फ्रांस में आयोजित 2026 कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान एंड्रिया वाल के साथ हुई घटना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना का वीडियो खुद एंड्रिया वाल ने रिकॉर्ड किया था। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हाथ में जूता लिए निडरता से लगुना सोफे पर बैठा है और एंड्रिया को मारने की धमकी दे रहा है उनका चेहरा खून से लथपथ हो गया है। होटल के उसी फ्लोर पर जब दूसरे लोगों को एंड्रिया के कमरे से मारपीट की आवाज सुनाई देती है, तो लोगों ने इसकी सुचना स्टाफ और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जियोवानी लगुना को मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एंड्रिया ने इस घटना का वीडियो काफी बहादुरी से रिकॉर्ड किया है। हादसे के बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा मिला और एंड्रिया काफी सदमे में नजर आ रही थीं।
इस हालत में उनको देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनपर हमला कितनी बर्बरता से की गई थी। खून से सने होने के बावजूद उन्होंने कैमरे के सामने स्पेनिश भाषा में तंज कसते हुए कहा, ''देखो, यह सब जियोवानी लगुना ने किया है।बहुत-बहुत बधाई हो, जियोवानी। मै चाहती थी कि तुम दुनिया के सामने अपनी असली पहचान और अपना असली चेहरा दिखाओ।'' दुनिया के इतने बड़े मंच से इस तरह की दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। यूजर्स एंड्रिया के हौसले की तारीफ कर रहें हैं, तो वहीं आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।
कान्स फिल्म फेस्टिवल हर साल फ्रांस में आयोजित किया जाता है। यह दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित और भव्य फिल्म समारोह माना जाता है। इसका उद्देश्य दुनिया भर के बेहतरीन फिल्मों को एक इंटरनेशनल मंच प्रदान करना है। बड़े-बड़े फिल्म निर्माताओं और कलाकार इसमें शामिल होते हैं और रेड कारपेट के माध्यम से लग्जरी ब्रांड का प्रचार किया जाता है।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-17
ALPHA Trailer: बॉबी देओल की 'लंका' जलाने निकलीं आलिया-शरवरी, एक्शन से भरपूर 'अल्फा' का ट्रेलर जारी
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-15
2026-06-15
2026-06-15
Surbhi Jyoti: टीवी हसीना सुरभि ज्योति बनी मां, 38 की उम्र में पहले बच्चे को दिया जन्म
2026-06-14
2026-06-14
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-10
Kumud Rane: कुमुद राणे के निधन पर शोक में डूबा खान परिवार, अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए सलमान
2026-06-10