Allu Kanakaratnamma: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शुक्रवार देर रात अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनक रत्नम्मा का निधन हो गया है। उन्होंने 94 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्टर की दादी के निधन से परिवार सदमे में है। वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी मातम पसरा हुआ है। दरअसल अल्लू अर्जुन की दादी तेलुगु इंडस्ट्री के दिग्गज अल्लू रामलिंगैया की पत्नी थी।
बता दें कि अल्लू अर्जुन की दादी तेलुगु इंडस्ट्री के दिग्गज अल्लू रामलिंगैया (Allu Ramalingaiah) की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। शुक्रवार रात करीब 1.45 बजे उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। अल्लू अर्जुन की दादी के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की खबर सुनते ही हर कोई सदमे में हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे उनकी दादी को श्रद्धांजलि देने अभिनेता के घर पहुंचे। वहीं राम चरण और अल्लू अर्जुन ने भी दुखद समाचार मिलते ही अपनी शूटिंग रद्द कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक अल्लू अर्जुन अपनी दादी के निधन के समय मुंबई में निर्देशक एटली की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन जैसे ही उन्हें अपनी दादी के निधन की खबर मिली, वे तुरंत हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। वहीं राम चरण ने भी अपनी फिल्म 'पेड्डी' की शूटिंग रद्द कर दी है, वे इस मुश्किल घड़ी में अपने परिवार के साथ खड़े हैं। अल्लू अर्जुन का पूरा परिवार बेहद दुखी है। प्रशंसक, सेलेब्स और करीबी लोग इस मुश्किल घड़ी में परिवार को हिम्मत और हौसला देने से जुटे हुए है।
अन्य प्रमुख खबरें
10 दिन तक चली थी 'शोले' के होली सॉन्ग की शूटिंग, बिना मेकअप सेट पर रंग लगाए घूमते थे कलाकार
ओटीटी पर तन्वी द ग्रेट : हौसलों से भर देगा ट्रेलर, भावुक करने देने वाली कहानी ने जीता दर्शकों का दिल
'द ब्लफ' में प्रियंका चोपड़ा का अभिनय देख हैरान हुए एसएस राजामौली, पूरी टीम को दी बधाई
Raghav Chadha और परिणीति चोपड़ा ने शेयर की बेटे नीर के नर्सरी रूम की खूबसूरत तस्वीरें
थलपति पर बेवफाई का आरोप, विजय-संगीता के 27 साल पुराने रिश्ते में पड़ी दरार ! पत्नी ने मांगा तलाक
27 फरवरी को नहीं रिलीज होगी 'यादव जी की लव स्टोरी', विरोध के बीच मेकर्स ने टाली फिल्म की रिलीज डेट
Vijay-Rashmika Wedding: दो रस्मों से होगी रश्मिका और विजय की शादी, दिखेगी सांस्कृतिक विविधता की झलक