Allu Arjun Birthday: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज 43 साल के हो गए हैं। एक्टर ने अपना बर्थडे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मनाया। एक्टर की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर इसकी झलक दिखाई है।
स्नेहा रेड्डी ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा है, "हैप्पी बर्थडे।" शेयर की गई तस्वीर में अल्लू अर्जुन पत्नी स्नेहा रेड्डी और दोनों बच्चों के साथ केक काटते नजर आए। अल्लू अर्जुन ने साल 2011 में हैदराबाद में स्नेहा रेड्डी से शादी की थी। अल्लू और स्नेहा के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम अरहा और बेटे का नाम अयान है।
बता दें कि अल्लू अर्जुन की पिछली रिलीज 'पुष्पा 2: द रूल' की बात करें तो यह बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में कामयाब रही। सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हैं। 'पुष्पा 2' 2021 की हिट फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। अर्जुन अपनी दमदार एक्टिंग और स्वैग के दम पर बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय हो चुके हैं।
अभिनेता ने दो साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट तेलुगु फिल्म 'विजेता' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह अभिनेता कमल हासन की फिल्म 'स्वाति मुथ्यम' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए। हालांकि अल्लू अर्जुन को पहचान सुकुमार की फिल्म 'आर्या' से मिली। सुकुमार ने 'पुष्पा' और 'पुष्पा 2: द रूल' बनाई जो अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे बड़ी सफलता साबित हुई। हालांकि, इस फिल्म का विवादों से भी नाता रहा। हैदराबाद में फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी, जिसके बाद अर्जुन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
अन्य प्रमुख खबरें
कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान होटल में खून से लथपथ दिखीं एंड्रिया वाल
Maa Behen Trailer: माधुरी दिक्षित और तृप्ति डिमरी का मां बहन जोड़ी आ रही है धमाल मचाने
मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ नजर आईं कंगना, फैंस ने कहा सीक्रेट वेडिंग, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
दर्शकों पर छाया 'करुप्पु' का खुमार, छठें दिन में सौ करोड़ पार
Bandar Trailer: दमदार है बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर छाया
रामचरण और जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' हिंदी है या भोजपुरी
The Boys Season 5 Episode 8 Release: 'द बॉयज़ सीजन 5 का अंतिम एपिसोड रिलीज, जानें कैसे और कहां देखे
Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
मैं हर्ष के साथ अब नहीं रह सकती...कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने पति संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
Dalai Lama से मिलकर भावुक हुईं Bhumi Pednekar, धर्मशाला से लौटते वक्त छलक पड़े आंसू