Aishwarya Rai Cannes 2026: हर साल की तरह इस बार भी ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2026) में अपने शानदार स्टाइल और खूबसूरती से फैंस का दिल जीत लिया। फैंस काफी समय से उनके पहले लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनके बेमिसाल आत्मविश्वास ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें ग्लोबल फैशन की दुनिया उन्हें मोस्ट आईकॉनिक क्यों कहा जाता है। ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही कान्स फिल्म फेस्टिवल आखिरी दिन पहुंचीं हो, लेकिन आते ही उन्होंने सारी लाइमलाइट अपनी ओर खींच ली। ऐश्वर्या राय ने ब्लू कलर के गाउन में रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री मारी।
ऐश्वर्या (Aishwarya Rai Bachchan) ने पहले डार्क ब्लू शिमरी गाउन में रेड कार्पेट पर एंट्री लेकर सबका ध्यान खींचा, इसके बाद उनके दूसरे लुक ने भी लोगों को दीवाना बना दिया है। इस बार ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या (Aaradhya Bachchan) के साथ कान्स के रेड कार्पेट पर नजर आईं। उनकी खास अदाओं ने सबका दिल जीत लिया। ऐश्वर्या के साथ-साथ उनकी "प्रिंसेस" आराध्या ने भी अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी को प्रभावित किया है।

आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) ने भी काफ़ी सुर्खियां बटोरीं। आराध्या, जो हर साल अपनी मां के साथ कान्स जाती हैं, इस बार अपने शानदार स्टाइल और आत्मविश्वास से सबका दिल जीत लिया। जब आराध्या अपनी मां के साथ एक लाल गाउन में पोज दे रही थीं, तो उनके अंदाज को देखकर फैन्स कह रहे हैं कि बच्चन परिवार की यह नई स्टार, ग्लैमर की दुनिया में धीरे-धीरे अपनी एक अलग पहचान बना रही है।
वैसे तो इस साल कान्स में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा ऐश्वर्या राय के साथ-साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) की हो रही है। मां-बेटी की इस जोड़ी ने एक साथ एंट्री ली और उनके बेमिसाल स्टाइल ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। दोनों की तस्वीरें हर जगह वायरल हो रही हैं, और फैंस उन पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Cannes 2026 में अपनी पहली उपस्थिति के लिए, अभिनेत्री ने एक शानदार शाही-नीले रंग के बॉडीकॉन गाउन में रेड कार्पेट पर वॉक किया। इस आउटफिट में कंधों के पास अनोखी डिटेलिंग और पूरे गाउन पर बारीक, चमकदार कढ़ाई की गई थी। ऐश्वर्या ने इस आउटफिट को बहुत कम एक्सेसरीज के साथ स्टाइल किया था। जबकि डिनर के दौरान उन्होंने गुलाबी सिल्क का फ्लोर-लेंथ गाउन पहना, जिस पर हल्की प्लीट्स और चमकदार फूलों की डिजाइन बनी हुई थी, जो गाउन को भारी नहीं बल्कि बेहद एलिगेंट लुक दिया।

बता दें कि ऐश्वर्या का Cannes के साथ एक लंबे समय से चला आ रहा और गहरा रिश्ता है। उन्होंने साल 2002 में फिल्म देवदास के लिए शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया था। उनकी फिल्मों की बात करें तो, ऐश्वर्या ने पिछले कुछ सालों में कई यादगार फिल्में दी हैं, जिनमें हम दिल दे चुके सनम, देवदास, जोधा अकबर, गुरु, धूम 2 और पोन्नियिन सेल्वन शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः- Cannes 2026: रेड कार्पेट पर जैकलीन और मौनी रॉय ने ढ़ाया कहर, ब्लैक ड्रेस में दिखाया बोल्ड अंदाज
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-11
2026-06-10
Kumud Rane: कुमुद राणे के निधन पर शोक में डूबा खान परिवार, अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोए सलमान
2026-06-10
Bharathiraja: नहीं रहे तमिल सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर भारतीराजा, 84 साल की उम्र में हुआ निधन
2026-06-10
Peddi Box Office Day 6: राम चरण की 'पेद्दी' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, छठे दिन भी हुई बंपर कमाई
2026-06-09
Batwara 1947 Release: सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' का बदला नाम, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
2026-06-09
2026-06-08
मेरे लिए लड़का खोज रही हैं स्मिता....शादी के प्लान पर कंगना रनौत ने दिया मजेदार जवाब
2026-06-08
Salim Kumar: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर सलीम कुमार का निधन, 56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2026-06-07
2026-06-06
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: कॉमेडी-कन्फ्यूजन और रोमांस से भरपूर वरुण धवन की फिल्म
2026-06-05
2026-06-05
2026-06-04
'Peddi' की सफलता के लिए 'तिरुपति बालाजी' के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, नंगे पांव चढ़ी 3,550 सीढ़ियां
2026-06-04
2026-06-04