Zimbabwe vs Sri Lanka Live Score: पाकिस्तान में खेली जा रही त्रिकोणीय टी20 सीरीज 2025 का दूसरे मैच में गुरुवार को जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए श्रीलंका 67 रनों से करारी शिकस्त दी। यह ढाई महीने में दूसरी बार जब ज़िम्बाब्वे ने श्रीलंका हो हराया हो। ज़िम्बाब्वे ने इससे पहले 6 सितंबर को हरारे में श्रीलंका को शिकस्त दी थी। यह ज़िम्बाब्वे की श्रीलंका पर तीसरी T20I जीत है। उनकी जीत जनवरी 2024 में कोलंबो में हुई थी।
इस श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। ज़िम्बाब्वे ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन बनाए। ज़िम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 42 बॉल पर 49 रन और कप्तान सिकंदर रज़ा (sikandar raza ) ने 32 बॉल पर 47 रन बनाए। जबकि रयान बर्ल ने 18 रन बनाए। श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने 32 रन देकर 3 विकेट लिए। इशान मलिंगा ने 27 रन देकर 2 विकेट लिए। दुष्मंथा चमीरा और महेश थीक्षाना ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में, श्रीलंका 20 ओवर में सिर्फ़ 95 रन ही बना पाई। श्रीलंका के लिए कप्तान दासुन शनाका ने 34 रन और भानुका राजपक्षे ने 11 रन बनाए। सिर्फ़ दो बल्लेबाज़ ही डबल फ़िगर तक पहुँच पाए। ज़िम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस ने 4 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लिए। रिचर्ड न्गावारा ने 15 रन देकर 2 विकेट लिए। सिकंदर रज़ा, ग्रीम क्रेमर और रयान बर्ल ने 1-1 विकेट लिया। श्रीलंका-ज़िम्बाब्वे मैच में 257 रन बने, लेकिन कोई हाफ़ सेंचुरी नहीं बनी। ट्राई-सीरीज़ में ज़िम्बाब्वे पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहा। पाकिस्तान दूसरे नंबर पर खिसक गया है, और श्रीलंका तीसरे नंबर पर है।
ज़िम्बाब्वे के 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 पॉइंट्स हैं। इसका रन रेट +1.471 है। पाकिस्तान के 1 मैच में 1 जीत है। इसका रन रेट +0.460 है। श्रीलंका के 1 मैच में 1 हार के साथ 0 पॉइंट्स हैं। इसका रन रेट -3.350 है। ट्रायंगुलर सीरीज़ का अगला मैच 22 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा।
अन्य प्रमुख खबरें
GT vs CSK: गुजरात के खिलाफ चेन्नई को मिली IPL की सबसे बड़ी हार, टूर्नामेंट से हुई 'भावुक' विदाई
GT vs CSK: गुजरात ने चेन्नई के सामने रखा 230 रनों का लक्ष्य , गिल-सुदर्शन और बटलर ने ठोका अर्धशतक
MI vs KKR मैच में Hardik Pandya ने लांघी सारी सीमाएं, मिली कड़ी सजा
BAN vs PAK 2nd Test: बांग्लादेश ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ, सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा