T20 World Cup : ब्रायन बेनेट, ब्रेंडन टेलर की शानदार बल्लेबाजी, जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से रौंदा
खबर सार :-
वर्ल्ड कप के आठवें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी ओमान की टीम 19.5 ओवरों में 103 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी व ब्रैड इवांस ने 3-3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे ने ब्रायन बेनेट के नाबाद 48 रन और ब्रेंडन टेलर के 31 रनों की बदौलत शानदार जीत दर्ज की।
खबर विस्तार : -
T20 World Cup : जिम्बाब्वे ने सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में सोमवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आठवें मुकाबले में ओमान के विरुद्ध 8 विकेट से जीत दर्ज की। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ओमान की टीम 19.5 ओवरों में 103 रन पर सिमट गई। इस टीम को 7 के स्कोर पर पहला झटका लगा। कप्तान जतिंदर सिंह 1 चौके के साथ 5 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 27 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए।
विनायक शुक्ला, सुफयान महमूद ने पारी को संभाला
यहां से विनायक शुक्ला ने सुफयान महमूद के साथ छठे विकेट के लिए 43 गेंदों में 42 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही ओमान एक बार फिर से लड़खड़ा गई। विनायक 21 गेंदों में 4 चौकों के साथ 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि महमूद ने 39 गेंदों में 2 चौकों के साथ 25 रन की पारी खेली। इनके अलावा, नदीम खान ने 20 रन टीम के खाते में जोड़े। विपक्षी खेमे से रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी और ब्रैड इवांस ने 3-3 विकेट हासिल किए। एक विकेट सिकंदर रजा के हाथ लगा।
जिम्बाब्वे ने 13.3 ओवरों में ही लक्ष्य कर लिया हासिल
इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 13.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। दिवानाशे मारुमानी और ब्रायन बेनेट ने पहले विकेट के लिए 3.1 ओवरों में 30 रन जुटाए। मारुमानी 11 गेंदों में 5 चौकों के साथ 21 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद डायोन मायर्स (0) बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन अपनी दूसरी गेंद पर ही विकेट गंवा बैठे।
ब्रायन बेनेट, ब्रेंडन टेलर ने जिम्बाब्वे को दिलाई आसान जीत
जिम्बाब्वे की टीम 30 के स्कोर पर 2 विकेट खो चुकी थी। यहां से ब्रायन बेनेट ने ब्रेंडन टेलर के साथ 56 गेंदों में 68 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। टेलर 30 गेंदों में 3 चौकों के साथ 31 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए, जबकि बेनेट ने 36 गेंदों में 7 चौकों के साथ नाबाद 48 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई। विपक्षी खेमे से दोनों विकेट सुफयान महमूद ने हासिल किए। उन्होंने 3 ओवरों में महज 12 रन दिए, लेकिन टीम को शर्मनाक हार से बचा नहीं सके।
अन्य प्रमुख खबरें
-
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री
2026-06-25
-
2026-06-24
-
Women T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक
2026-06-24
-
AUS W vs PAK W: विजय रथ पर सवार ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रनों से दी करारी शिकस्त
2026-06-24
-
2026-06-23
-
Women's T20 World Cup : शार्प-हॉलिडे की शतकीय साझेदारी, न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराया
2026-06-23
-
IND vs ENG T20 Series: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान, दिग्गज बाहर
2026-06-23
-
2026-06-23
-
2026-06-23
-
आईसीसी ने महिला क्रिकेटर्स के लिए प्रेग्नेंसी के बाद खेल में वापसी की गाइडलाइंस जारी की
2026-06-22
-
2026-06-21
-
2026-06-21
-
2026-06-21
-
2026-06-20
-
2026-06-20