IND A vs SL A: श्रीलंका ए के खिलाफ साई सुदर्शन ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, मजबूत स्थिति में  भारत ए

खबर सार :-

IND A vs SL A: साई सुदर्शन ने श्रीलंका A के खिलाफ लगातार दूसरा शतक लगाया। सुदर्शन ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक लगाया और यह उनके फर्स्ट-क्लास क्रिकेट करियर का 10वां शतक था।
IND A vs SL A: श्रीलंका ए के खिलाफ साई सुदर्शन ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, मजबूत स्थिति में  भारत ए

खबर विस्तार : -

Sri Lanka A vs India A, 2nd Unofficial Test Live Score: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक, साई सुदर्शन (Sai Sudharsan ) के शतक की बदौलत टीम इंडिया ए ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। दिन का खेल खत्म होने तक, भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए थे। साईं सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर मौजूद है। श्रीलंका की पहली पारी में 366 रनों का सिमट गई थी।

IND A vs SL A: साई सुदर्शन का बैक-टू-बैक शतक

श्रीलंका ए के खिलाफ भारतीय ओपनर साई सुदर्शन (Sai Sudharsan ) का यह लगातार दूसरा शतक है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 184 गेंदों में 13 चौकों की मदद से नाबाद 104 रन बनाए हैं। सुदर्शन के साथ क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल मौजूद हैं; पडिक्कल भी शतक के करीब हैं, वे अभी 151 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 94 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। सुदर्शन और पडिक्कल के बीच अब तक 181 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत को अमन मोखाडे के रूप में एकमात्र झटका लगा। सुदर्शन के साथ पारी की शुरुआत करने वाले मोखाडे 48 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए; उन्होंने 6 चौके लगाए और सुदर्शन के साथ 66 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। इससे पहले साई ने श्रीलंका ए के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में इंडिया ए के लिए बेहतरीन बैटिंग की थी और 132 रन की शानदार पारी खेली थी। हालांकि पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में वो 7 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए थे और फिर बैटिंग नहीं कर पाए थे

IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए ने पहली पारी में बनाए 366 रन 

इससे पहले, श्रीलंका A की पहली पारी 366 रनों पर समाप्त हुई। श्रीलंका के लिए कप्तान सहन अराचिगे ने शानदार शतक लगाया, उन्होंने 207 गेंदों में 127 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 13 चौके शामिल थे। इसके अलावा, नुवानिदु फर्नांडो ने 44 और अंजाला बंदारा ने 42 रन बनाए। भारत के लिए गुरनूर बरार और सारांश जैन ने 4-4 विकेट लिए, जबकि यश ठाकुर ने 2 विकेट लिए।

तीसरे दिन जब खेल फिर से शुरू होगा, तो भारत का लक्ष्य श्रीलंका ए पर बड़ी बढ़त हासिल करना होगा ताकि दूसरी पारी में दबाव बनाया जा सके। एक ओर जहां सुदर्शन अपनी सेंचुरी को एक बड़े स्कोर में बदलने की कोशिश करेंगे, वहीं पडिक्कल भी एक बड़ी पारी खेलने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। फिलहाल, भारतीय टीम श्रीलंका से 119 रन पीछे है।

ये भी पढ़ेंः- ICC T20 Rankings: टी20 में अभिषेक शर्मा की बादशाहत खत्म, ईशान किशन बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज

 

अन्य प्रमुख खबरें