SL vs PAK 1st T20 Highlights: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (7 जनवरी) को दबुला में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका के 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने मेज़बान श्रीलंका को पहले बल्लेबाज़ी करने के लिए बुलाया। पाकिस्तानी गेंदबाज़ों ने श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों को पिच पर टिकने नहीं दिया। जनित लियानागे ने सबसे ज़्यादा 40 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। पूरी टीम 19.2 ओवर में 128 रन पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्ज़ा और अबरार अहमद ने सबसे ज़्यादा 3-3 विकेट लिए। मोहम्मद वसीम और शादाब खान ने 2-2 विकेट लिए।
जीत के लिए 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को सैम अयूब और साहिबज़ादा फरहान की बदौलत शानदार शुरुआत मिली। दोनों ने पहले विकेट के लिए तेज़ी से 59 रन जोड़े। पावरप्ले खत्म होने से ठीक पहले, सैम अयूब को महेश थीक्षाना ने बोल्ड कर दिया। उन्होंने 24(18) रन बनाए। इसके बाद, फरहान ने एक छोर संभाले रखा। उन्हें कुछ देर के लिए कप्तान सलमान आगा का साथ मिला। दोनों ने मिलकर स्कोर को 100 रन के करीब पहुंचाया। 94 के स्कोर पर सलमान अली आगा, वानिंदु हसरंगा की गेंद पर पथुम निसांका के हाथों कैच आउट हो गए।
आगा ने 16(11) रन बनाए। इसके बाद, फरहान ने अपना अर्धशतक पूरा किया और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। लेकिन 101 के स्कोर पर, वह दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर 51 रन बनाकर कैच आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए फखर ज़मान, धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। उन्होंने 5(10) रन बनाए। इसके बाद, उस्मान खान और शादाब खान ने मिलकर टीम को 16.4 ओवर में जीत दिलाई। उस्मान खान 7 और शादाब 18 रन बनाकर नाबाद रहे।
पाकिस्तान: सलमान अली आगा(कप्तान), सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर ज़मान, उस्मान ख़ान, शादाब ख़ान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, मोहम्मद वसीम जूनियर, मिर्ज़ा तैय्यब बेग, और अबरार अहमद।
श्रीलंका: धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असलंका, पथुम निसांका,निशान मधुशका,कुसल मेंडिस(विकेटकीपर),दसुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, वनिंदु हसरंगा, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, महीष तीक्षणा।