Scotland vs Italy T20 World Cup 2026 live score: टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रनों बुरी तरह से हराया। जबकि इटली को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। स्कॉटलैंड द्वारा दिए गए 208 रनों के लक्ष्य के जवाब में इटली की पूरी टीम 16.4 ओवर में 134 पर सिमट गई। इटली ने अपने आखिरी 5 विकेट 17 गेंदों पर गंवाए। यह इटली पहली हार है। इस मैच के होरी जॉर्ज मुन्से (84 रन) और माइकल लिस्क (4 विकटे) रहे। जिनके शानदार प्रदर्शन के दम पर स्कॉटलैंड ने जीत दर्ज की। इतना ही नहीं इस मैच में स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
दरअसल स्कॉटलैंड ने USA को पीछे छोड़कर टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सोमवार के मैच में, स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 207 रन बनाए। जो टी20 वर्ल्ड कप में एक पारी में किसी भी एसोसिएट देश का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड USA के नाम था।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में, USA ने कनाडा के खिलाफ दूसरी पारी में 3 विकेट पर 197 रन बनाकर जीत हासिल की थी। इसी मैच में कनाडा ने पहली पारी में 194 रन बनाए थे। इस मामले में नीदरलैंड चौथे स्थान पर है। 2014 में, नीदरलैंड्स ने सिलहट में आयरलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 4 विकेट पर 193 रन बनाए थे। उसी मैच में, आयरलैंड ने पहली पारी में 4 विकेट पर 189 रन बनाए थे।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 4 विकेट पर 207 रन बनाए। स्कॉटलैंड के लिए जॉर्ज मुन्से (George Munsey ) ने शानदार बैटिंग की। वह 54 गेंदों में 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। जबकि माइकल जोन्स 30 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा मैकमुलेन ने 18 गेंदों 41 और लिस्क ने 5 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद रहे।
208 रन के टारगेट का पीछा कर रही इटली की शुरुआत खराब रही, उसने पहली ही बॉल पर जस्टिन मोस्का का विकेट गंवा दिया। इसके बाद लगातर उनके विकेट गिरते रहे। इतना ही ही इटली ने अपने आखिरी पांच विकेट 17 बॉल में गंवा दिए। कैप्टन वेन मैडसेन चोट की वजह से बैटिंग करने नहीं आए। हालांकि इटली के लिए हैरी मैनेंटी और बेन मैनेंटी को जोड़ी ने अपनी हिम्मत दिखाई।
हैरी मैनेंटी ने 25 बॉल पर 37 रन बनाए। जबकि बेन मैनेंटी ने 31 बॉल पर 52 रन रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें एक छक्का और पांच चौके शामिल थे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 73 रन की पार्टनरशिप की। हालांकि वो टीम को जीत नहीं दिला सके। स्कॉटलैंड के लिए माइकल लास्क (Michael Leask ) सबसे सफल बॉलर रहे, उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए। मार्क वॉट ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्रैड करी, ब्रैड व्हील और ओलिवर डेविडसन ने 1-1 विकेट लिया।
गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड की एंट्री बहुत ही नाटकीय रही है। स्कॉटलैंड वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया। ग्रुप C में स्कॉटलैंड की जगह बांग्लादेश ने ली। हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरा बताते हुए वर्ल्ड कप का बॉयकॉट किया। बांग्लादेश के वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद, ICC ने स्कॉटलैंड को मौका दिया। स्कॉटलैंड सातवीं बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रहा है। स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश जैसी काफी मजबूत टीमों को भी हरा चुका है।
अन्य प्रमुख खबरें
IPL 2026: चोटिल हर्षित राणा की जगह इस खतरनाक गेंदबाज को KKR में मिली एंट्री
IPL 2026 महासंग्राम: 10 भारतीय कप्तानों की 10 अनोखी कहानियाँ, साख बचाने और इतिहास रचने की जंग
Mystery Spinner Abrar Ahmed : अबरार अहमद के 'मिस्ट्री स्पिनर' बनने की अनकही कहानी
आरसीबी की भारी-भरकम डील देख चौंके डच गेंदबाज, पॉल वैन मीकेरेन ने एसोसिएट क्रिकेट के लिए की खास अपील
25 मार्च 1992 वर्ल्ड कप फाइनल: जब इमरान के 'टाइगर्स' ने मेलबर्न में रचा था इतिहास