Aus vs SA WTC Final 2025 : लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर साउथ अफ्रीका ने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2025) का खिताब जीत लिया। इसी के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने अपना आईसीसी खिताब जीतने का 27 साल का सूखा खत्म कर दिया। यह महज एक जीत नहीं है, बल्कि यह इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला एक ऐसा पल बन गया, जिसका दक्षिण अफ्रीका को लंबे समय से इंतजार था। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपना एकमात्र ICC खिताब 1998 में जीता था।
गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 282 रनों की चुनौती रखी थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी बल्लेबाजों ने धैर्य दिखाया और कंगारुओं के सपनों पर पानी फेर दिया। एडेन मार्करम के शतक और कप्तान टेम्बा बावुमा (66) के साथ तीसरे विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का खिताब अपने नाम कर लिया। एडेन मार्करम 136 रनों की शानदार पारी खेली।
मैच के तीसरे दिन स्टंप्स तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 213/2 था। मार्करम 102 और कप्तान टेम्बा बावुमा 65 रन बनाकर नाबाद थे। हालंकि तीसरे दिन की शुरुआत अफ्रीकी टीम के लिए निराशाजनक रही, लेकिन एडेन मार्करम ने शानदार शतकीय पारी खेलकर इस निराशाजनक शुरुआत को शानदार अंत में बदल दिया। पहली पारी में बिना खाते खोले आउट होने वाले मार्करम ने दूसरी पारी में शानदार शतक लगाकर सबको चौंका दिया। यह मार्करम के टेस्ट करियर का आठवां शतक है।
इसी के साथ ही मार्करम WTC फाइनल में शतक लगाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए हैं। मार्करम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी भी ICC खिताब के फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड ने 1975 वनडे विश्व कप के फाइनल में और श्रीलंका के अरविंद डी सिल्वा ने 1996 वनडे विश्व कप के फाइनल में शतक लगाया था। साथ ही वह आईसीसी खिताबी फाइनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 66 और ब्यू वेबस्टर ने 72 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए कैगिसो रबाडा ने पांच विकेट लिए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 138 रन पर ऑलआउट हो गई। जिससे ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों की अहम बढ़त मिली। पैट कमिंस ने छह विकेट लिए। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 207 ही बना पाई। एक समय ऑस्ट्रेलिया ने 66 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे, लेकिन एलेक्स कैरी के 43 और मिशेल स्टार्क के 58 रनों की बदौलत उनकी पारी 207 तक पहुंच गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए रबाडा ने चार विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 282 रनों का लक्ष्य मिला। फिलहाल अक्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 27 साल बाद आईसीसी का खिताब जीता।
अन्य प्रमुख खबरें
Aus vs SA : जीत की दहलीज पर अफ्रीका, WTC Final में शतक लगाकर Aiden Markram ने रचा इतिहास
MLC 2025: फिन एलन ने मचाई तबाही, 19 छक्कों के साथ जड़ दिए 151 रन, टूटे कई रिकॉर्ड
Piyush Chawla: दो बार के विश्व विजेता खिलाड़ी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास
सहवाग ने चुनी IPL 2025 टीम ऑफ द टूर्नामेंट...श्रेयस बने कप्तान, कोहली को भी दी जगह, गिल-यशस्वी बाहर
RCB vs PBKS IPL Final 2025 : कोहली का 'विराट' सपना हुआ पूरा, 18 साल बाद IPL का बादशाह बना आरसीबी
IPL 2025 Final: ये 5 खिलाड़ी बदल सकते हैं खेल की दिशा, जीत का पासा पलटना तय!
RCB vs PBKS Final Weather Report: IPL फाइनल पर बारिश का साया, मैच रद्द हुआ तो ये टीम बनेगी चैंपियन
PBKS vs MI Highlights: मुंबई को हराकर फाइनल में पहुंची पंजाब किंग्स, श्रेयस अय्यर की तूफानी पारी