RCB vs GT: साई सुदर्शन के शतक पर भारी पड़ी कोहली-पडिक्कल की तूफानी पारी, जीटी को हराकर दूसरे नंबर पर पहुंची आरसीबी

खबर सार :-
RCB vs GT Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 34वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हरा दिया है। RCB के लिए विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतक बनाए।

RCB vs GT: साई सुदर्शन के शतक पर भारी पड़ी कोहली-पडिक्कल की तूफानी पारी, जीटी को हराकर दूसरे नंबर पर पहुंची आरसीबी
खबर विस्तार : -

RCB vs GT Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 34वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हरा दिया। एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम (M. Chinnaswamy Cricket Stadium) में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन (Sai Sudarshan) के शानदार शतक के दम पर आरसीबी को 206 रनों के लक्ष्य दिया। जिसे बेंगलुरु ने 18.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। विराट कोहली (Virat Kohli) और देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) के तूफानी अर्धशतक ने साई सुदर्शन के शतक पर पानी फेर दिया है। यह इस सीजन में आरसीबी की पांचवीं जीत है। इस जीत के साथ ही आरसीबी अब अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। गुजरात टाइटंस की यह चौथी हार।

RCB vs GT Highlights: कोहली-पडिक्कल की तूफानी अर्धशतक

206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जैकब बेथेल 10 गेंदों पर 14 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बन गए। हालांकि, इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 59 गेंदों में 115 रनों की एक मजबूत साझेदारी की। शानदार बल्लेबाजी करते हुए, पडिक्कल ने सिर्फ 27 गेंदों पर 55 रनों की दमदार पारी खेली। उनकी पारी में 2 चौके और 6 छक्के शामिल थे।

जबकि कोहली ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 8 रन बनाकर मानव सुथार का शिकार बन गए। जितेश शर्मा 6 गेंदों पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए; उन्हें राशिद खान की गेंद पर मानव ने कैच किया। हालांकि, टिम डेविड नाबाद 10 और क्रुणाल पांड्या नाबाद 23 की जोड़ी ने RCB को जीत दिलाकर लौटे। गेंदबाजी के मोर्चे पर, गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट लिए, जबकि जेसन होल्डर और मानव सुथार (manav suthar) ने एक-एक विकेट हासिल किया। विराट कोहली 44 गेंदों में 81 रनों की पारी लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिला

RCB vs GT IPL 2026: साई सुदर्शन का शतक गया बेकार

इससे पहले, पहले बैटिंग करते हुए, गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन का स्कोर बनाया। शानदार बैटिंग करते हुए, शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 128 रन जोड़े। गिल 24 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच, जोस बटलर ने 16 गेंदों पर 25 रन का योगदान दिया। हालांकि, सुदर्शन एक छोर पर डटे रहे और एक शानदार पारी खेलते हुए अपना शतक पूरा किया। सुदर्शन ने 58 गेंदों पर 100 रन बनाए; उनकी पारी में 11 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वॉशिंगटन सुंदर 12 गेंदों पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जेसन होल्डर ने सिर्फ 10 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाए। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और हेज़लवुड ने एक-एक विकेट लिया। गुजरात टाइटंस की यह चौथी हार। गुजरात टाइटंस अब 7 मैचों में 6 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है

IPL 2026 Points Table: पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंची आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस (Royal Challengers Bangalore vs Gujarat Titans) मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। जबकि आरसीबी 7 मैचों में 10 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स 7 मैचों में 10 पॉइंट्स के साथ तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 7 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ चौथे,  सीएसके 7 मैचों में 6 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है।

इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 6 पॉइंट्स के साथ छठे, गुजरात टाइटंस 7 मैचों में 6 पॉइंट्स के साथ सातवें, मुंबई इंडियंस 7 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ आठवें,LSG 7 मैचों में 4 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 3 पॉइंट्स के साथ दसवें स्थान पर है। पॉइंट्स बराबर होने के बावजूद, कई टीमों की रैंकिंग उनके नेट रन रेट के आधार पर अलग-अलग है।

Orange and Purple Cap: ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास

इस मैच में कोहली द्वारा खेली गई 81 रनों के साथ वह इस सीज़न के सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए विराट ने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है। इस सीजन में विराट के कुल रनों की संख्या अब 7 मैचों में 328 हो गई है। जबकि अभिषेक शर्मा 7 मैचों में 323 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं हेनरिक क्लासेन 7 मैचों में 320 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

पर्पल कैप की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के तेज़ गेंदबाज़ अंशुल कंबोज अभी भी पर्पल कैप अपने पास रखे हुए हैं। कंबोज ने 7 मैचों में 14 विकेट लिए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव 7 मैचों में 13 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं, और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा 7 मैचों में 12 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

अन्य प्रमुख खबरें