PBKS vs RCB: धर्मशाला में 15 साल से आरसीबी को नहीं हरा पाया पंजाब किंग्स, श्रेयस अय्यर एंड कंपनी की होगी कड़ी परीक्षा

खबर सार :-
PBKS vs RCB Live Score IPL 2026 : पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। दोनों टीमों की नज़रें प्लेऑफ़ में जगह बनाने पर होगी। हालांकि यह मैच श्रेयस अय्यर एंड कंपनी के लिए एक कठिन परीक्षा जैसा होगा।

PBKS vs RCB: धर्मशाला में 15 साल से आरसीबी को नहीं हरा पाया पंजाब किंग्स, श्रेयस अय्यर एंड कंपनी की होगी कड़ी परीक्षा
खबर विस्तार : -

PBKS vs RCB LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में आज रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला यानी 61वां मैच पिछले सीजन की डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और रनर-अप पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। यह मैच धर्मशाला के खूबसूरत HPCA स्टेडियम में जो दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। जबकि दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से होगी।

PBKS vs RCB LIVE Score: धर्मशाला में 15 साल से आरसीबी का दबदबा

धर्मशाला के मैदान पर कप्तान श्रेयस अय्यर एंड कंपनी लिए बड़ी चुनौती होगी। क्योंकि धर्मशाला के मैदान पर पिछले 15 वर्षों से पंजाब के खिलाफ आरसीबी का दबदबा रहा है। यहां पंजाब किंग्स पिछले 15 सालों से बेंगलुरु को नहीं हरा पाया है।  पंजाब को इस मैदान पर आरसीबी के खिलाफ आखिरी जीत 2011 में मिली थी। नतीजतन, इस लंबे सूखे को खत्म करने का दबाव श्रेयस अय्यर पर बहुत ज़्यादा होगा। 

इस मैच को 'फॉर्म' बनाम 'प्रेशर' के बीच का मुकाबला भी कहा जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru), लगातार दो मैच जीतकर, प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच गया है, जबकि पंजाब (Punjab Kings) लगातार पांच हार के बाद भारी दबाव में है। पिछले सीज़न के दौरान बेंगलुरु ने उन्हें तीन बार हराया था। अय्यर ब्रिगेड के 12 मैचों में 13 अंक हैं और तालिका में चौथे स्थान पर है। अगर पंजाब आज भी हार जाती है तो उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग समाप्त हो जाएंगी। 

PBKS vs RCB Head-to-head record: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

पंजाब बनाम बेंगलुरु के बीच का हेड-टू-हेड मुकाबला बहुत जोरदार रहा है। IPL में इन दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ कुल 37 मैच खेले हैं। इस दौरान, जहां RCB को 19 मैचों में जीत मिली तो, वहीं पंजाब किंग्स 18 मैचों में विजयी रहा। हालांकि, 2023 से अब तक, आरसीबी 6-1 से आगे है इस क्रम में पिछले साल का Qualifier 1 और फाइनल भी शामिल है।

PBKS vs RCB Pitch Weather Report: पिच और मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम दुनिया के सबसे खूबसूरत मैदानों में से एक के तौर पर मशहूर है। हालांकि, यहां के हालात अक्सर खिलाड़ियों के लिए मुश्किल साबित होते हैं। यहां तेज गेंदबाज़ों को अतिरिक्त स्विंग और उछाल मिलने की बहुत ज़्यादा संभावना होती है। शाम के समय तापमान गिरने और ओस पड़ने की संभावना को देखते हुए, टॉस की भूमिका बहुत अहम होने की उम्मीद है।

 क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि जो टीम टॉस जीतेगी, वह लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगी। क्योंकि यहां दोनों ही बार पंजाब पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हार गई। इस सीजन यहां खेले गए दोनों मुकाबलों में रनों का अंबार लगा है और स्कोरबोर्ड पर 200+ का आंकड़ा पार हुआ है। इस मैच में भी चौकों-छक्कों की बारिश होना तय है। वहीं क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि धर्मशाला में रविवार को होने वाले मुकाबले के लिए बारिश का कोई खतरा नहीं है और मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।

PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स का स्कॉड

 प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, पायला अविनाश, यश ठाकुर, हरनूर सिंह, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, की फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक।

PBKS vs RCB: बेंगलुरु का स्कॉड

 टिम डेविड, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या,  सात्विक देसवाल, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट।

अन्य प्रमुख खबरें