PBKS vs RCB: धर्मशाला में बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, हार के साथ प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई पंजाब किंग्स

खबर सार :-
PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स ( Punjab Kings ) को RCB के खिलाफ 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पंजाब के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता अब बेहद मुश्किल हो गया है। मैच के बाद, कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार का सबसे बड़ा कारण बताया।

PBKS vs RCB: धर्मशाला में बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, हार के साथ प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई पंजाब किंग्स
खबर विस्तार : -

PBKS vs RCB Live Score:  इंडियन प्रीमियर लीग  (IPL 2026) का 61वां मैच रविवार को पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हिमाचल के HPCA स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आरसीबी अपना दबदबा बनाए रखते हुए पंजाब को 23 रनों से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। बेंगलुरु द्वारा दिए गए 223 रनों के लक्ष्य के जवाब में पंजाब किंग्स (punjab kings) 198 रन ही बना सकी। यह पंजाब किंग्स की लगातार छठी  हार है। इस हार के साथ, पंजाब के प्लेऑफ़ ( playoffs) में पहुँचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। आरसीबी ने जीत हासिल कर टेबल पॉइंट में अपनी टॉप पोजिशन बरकरार रखी है। वहीं प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। 

PBKS vs RCB: खराब रही पंजाब की शुरुआत

223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही, क्योंकि उनके दोनों सलामी बल्लेबाज जल्दी ही आउट हो गए। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य बिना कोई रन बनाए आउट हो गए, जबकि प्रभसिमरन सिंह सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पंजाब (punjab kings) की ओर से, शशांक सिंह एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने अर्धशतक बनाया। शशांक ने 27 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इसके अलावा, कूपर कोनोली ने 22 गेंदों में 37 रनों का योगदान दिया, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली, जबकि सूर्यांश शेडगे ने 22 गेंदों में 35 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर कोई खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। अजमतुल्लाह उमरज़ई ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए। गेंदबाजी की बात करें तो, RCB के आर. सलाम ने 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा, भुवनेश्वर कुमार दो विकेट लिए, जबकि जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट लिया।

PBKS vs RCB: बेंगलुरु ने दिया था 223 रनों का लक्ष्य

इससे पहले, पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, RCB ने पंजाब (punjab kings) के सामने जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य रखा। RCB ने अपने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 222 रन बनाए। आरसीबी के लिए, वेंकटेश अय्यर जो एक 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर टीम में शामिल हुए थे ने बल्लेबाज़ी का शानदार प्रदर्शन किया; उन्होंने 40 गेंदों पर 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 73 रनों की नाबाद पारी खेली। जबकि विराट कोहली भी अपना अर्धशतक पूरा कर चुके थे।

कोहली ने 37 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इसके अलावा तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए देवदत्त पडिक्कल ने भी 25 गेंदों पर 45 रनों की शानदार पारी खेली। पंजाब के सिए स्पिनर हरप्रीत बरार ने अपने 4 ओवरों में 35 रन देकर दो विकेट लिए। इसके अलावा, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल ने एक-एक विकेट लिया। इस हार के साथ ही पंजाब किंग्स प्लेऑफ ( playoffs) की रेस से लगभग बाहर हो गई है।

अन्य प्रमुख खबरें