PBKS vs DC Pitch Report: पंजाब किंग्स के सामने होगी दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती, जानें धर्मशाला की पिच और मौसम का हाल

खबर सार :-
PBKS vs DC Pitch Report: आईपीएल 2026 में आज का मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7 बजे होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है।

PBKS vs DC Pitch Report: पंजाब किंग्स के सामने होगी दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती, जानें धर्मशाला की पिच और मौसम का हाल
खबर विस्तार : -

PBKS vs DC Pitch Report : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 55वां मैच सोमवार को पंजाब किंग्स (PBKS ) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। यह मैच यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम (HPCA) में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। यह मैच पंजाब के लिए बेहद अहम है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए पंजाब किंग्स को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। वहीं अगर आज दिल्ली हारी तो आईपीएल 2026 में उनका सफर यहीं से खत्म हो जाएगा।  इस मैच में पंजाब किंग्स की कमान एक बार फिर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में होगी।  जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल (Axar Patel) संभालेंगे।  

PBKS vs DC live score: प्लेऑफ में बने रहने के लिए जीत जरूरी

पंजाब किंग्स को अपने पिछले तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए पंजाब को कम से कम दो और मैच जीतने होंगे। IPL 2026 के इस सीज़न में पंजाब किंग्स के अब तक के सफर पर नज़र डालें तो, टीम ने 10 मैच खेले हैं। इनमें से छह मैचों में जीत हासिल की है, जबकि तीन मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मैच रद्द हो गया था। 

दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो अभी आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है, लेकिन प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की उनकी संभावनाएं काफी कम हैं। फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर काबिज दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीज़न में 11 मैच खेले हैं। जिसमें 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 7 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

PBKS vs DC Head-to-Head: अब तक बराबरी का रहा मुकाबला

हेड-टू-हेड आंकड़ों की बात करें तो, दोनों टीमें अब तक 36 मैचों में एक-दूसरे का सामना कर चुकी हैं। इन मुकाबलों में से 18 में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 17 मैच जीते हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। अपने पिछले मुकाबले में, पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया था। ऐसे में, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पंजाब किंग्स दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी पिछली लय बरकरार रख पाती है, या फिर दिल्ली कैपिटल्स हावी होकर उभरेगी।

PBKS vs DC Pitch Report: धर्मशाला की पिच और मौसम का हाल

धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम  (HPCA) की पिच की बात करें तो, यह बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। पिच पर अच्छी गति और उछाल मिलती है, जिससे बड़े स्कोर बनाने के लिए माहौल अच्छा रहता है। ज़्यादा ऊंचाई पर होने के कारण, गेंद बल्ले पर तेजी से आती है, जिसका फ़ायदा बल्लेबाजों को मिलता है। हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाज़ों को कुछ मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, रन बनाना आसान होता जाता है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 182 रन है। यानी यहां चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है।

मौसम की बात करें तो, धर्मशाला में दिन का तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, और हल्की बारिश की भी संभावना है। दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलने वाली हल्की हवाएं शुरुआती ओवरों में गेंदबाज़ों को कुछ मदद दे सकती हैं, लेकिन बल्लेबाजों के लिए खेलने की स्थितियां बहुत ज़्यादा मुश्किल होने की संभावना नहीं है।

PBKS vs DC  Probable Playing XI : दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, विजयकुमार वैशाक, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह। 

इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिज़वी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयर: कुलदीप यादव
 

अन्य प्रमुख खबरें