PAKW vs ENGW Women's World Cup 2025: आईसीसी महिला विश्व कप 2025 में लगातार दूसरे दिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया। 15 अक्टूबर को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच खेला गया मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। पाकिस्तान के लिए यह बेहद निराशाजनक रहा। उन्होंने इंग्लिश टीम को नौ विकेट पर 131 रनों पर रोक दिया था। इसके बाद उन्होंने 6.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 34 रना लिए थे। हालांकि, इस दौरान बारिश फिर आ गई और फिर मैच रद्द कर दिया गया। नतीजतन, अंक बांटने पड़े। इसी के साथ ही पाकिस्तान अब 2025 महिला विश्व कप सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया है।
बारिश के कारण ओवरों की संख्या घटाकर 31 ओवर कर दी गई और पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर इंग्लैंड 31 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन ही बना सका। चार्ली डीन ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 31 ओवर में 113 रनों के संशोधित टारगेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए, पाकिस्तान 6.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 34 रन बनाकर जीत की ओर मजबूती से बढ़ रहा था, तभी अचानक बारिश आ गई। अंपायरों को मैच रद्द करने के लिए मजबूर होना पड़ा। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया। इस परिणाम के साथ, पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं कम हो गई हैं। पाकिस्तानी टीम अपने पिछले तीनों मैच हार चुकी है।
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने उतरी पाकिस्तान की कप्तान फ़ातिमा सना ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 31 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन पर रोक दिया। सना ने 27 रन देकर 4 विकेट लिए और इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया। जबकि सादिया इकबाल ने भी 16 रन देकर 2 विकेट लिए। इंग्लैंड की पारी के 25 ओवर पूरे होने के बाद तीन घंटे तक बारिश जारी रही, जिससे मैच 31 ओवर का हो गया। चार्ली डीन (33) और एमिली अर्लट (21) ने इंग्लैंड को 133 रन तक पहुंचाया। लेकिन बारिश के कारण अंपायरों ने मैच रद्द कर दिया, जो टूर्नामेंट में उनका तीसरा ऐसा रद्द किया गया मैच था।
इस मैच से भारतीय टीम पर कोई ख़ास असर नहीं पड़ा। वे पहले की तरह चौथे स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान की जीत से उन्हें फ़ायदा होता। तब इंग्लैंड के सिर्फ़ छह अंक होते। हालाँकि, भारत के लिए यह एक सकारात्मक संकेत है कि इंग्लैंड के सिर्फ़ सात अंक हैं। भारत का अगला मैच इसी टीम से है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को सेमीफ़ाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Jacob Bethell Historical Record : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जड़ा हर फॉर्मेट का 'पहला' शतक
Panchang 5 March 2026: गुरुवार 5 मार्च 2026 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
SA vs NZ: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड अगर बारिश के चलते रद्द हुआ मैच, तो किसे मिलेगा फाइनल टिकट
Aidan Markram को T20 फॉर्मेट का बेहतर ओपनर बनाने में IPL की अहम भूमिका : फाफ डू प्लेसिस
Pak vs Sri : श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, हिटमैन रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे